HomeअपराधJaipur News: पेट्रोल भरवाते और बिना पैसे दिए हो जाते थे फरार,...

Jaipur News: पेट्रोल भरवाते और बिना पैसे दिए हो जाते थे फरार, 20 से ज्यादा पंपों पर मचाया आतंक, दो शातिर गिरफ्तार


Last Updated:

Jaipur Crime News: जयपुर में पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार होने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अंकित वर्मा और विशाल मेहरा ने चोरी की नंबर प्लेट लगाकर राजधानी के 20 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर वारदात की. आरोपी घूमने-फिरने और मौज-मस्ती के लिए पेट्रोल चोरी करते थे.

Zoom

जयपुर पेट्रोल चोरी गैंग

जयपुर. राजधानी में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार होने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बिंदायका थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित वर्मा और विशाल मेहरा को दबोचा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी जयपुर में 20 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जयपुर के अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया, इनमें मामा पेट्रोल पंप और ढाका फिलिंग स्टेशन भी शामिल हैं. दोनों आरोपी पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचते थे और तेल डलवाने के बाद भुगतान किए बिना ही वाहन लेकर फरार हो जाते थे. शुरुआत में पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों को ऐसी वारदातों से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

इन इलाकों में भी फैला रखा था वारदातों का जाल

आरोपियों ने शहर के कई थाना क्षेत्रों में वारदातें की, पुलिस के मुताबिक, मानसरोवर, सोडाला, सीकर रोड और वैशाली नगर के अलावा बिंदायका, हरमाड़ा और करणी विहार क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भी दोनों ने पेट्रोल भरवाकर भागने की घटनाओं को अंजाम दिया. इस तरह दोनों ने राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में 20 से अधिक पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया.  पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के दौरान वाहनों पर चोरी की नंबर प्लेट लगाते थे, ताकि उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाए. नंबर प्लेट बदलकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचने और वारदात के बाद फरार होने से पुलिस के लिए उनकी पहचान करना चुनौती बन गया था. हालांकि, पुलिस ने तकनीकी जानकारी और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की.

घूमने और मौज-मस्ती के लिए करते थे वारदात

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी घूमने-फिरने और मौज-मस्ती के लिए पेट्रोल पंपों पर इस तरह की वारदातें करते थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने कितने वाहनों का इस्तेमाल किया और चोरी की नंबर प्लेट कहां से हासिल की थी. साथ ही, उनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और संभावित साथियों की भी जांच की जा रही है. डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण (IPS) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिंदायका थाना पुलिस और DST की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर हुई वारदातों का भी खुलासा हो सकता है.

About the Author

authorimg

मोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments