Homeअपराधमुंबई ड्रग्‍स केस: कुरियर एप से भेजते थे नशे की खेप, हाईप्रोफाइल...

मुंबई ड्रग्‍स केस: कुरियर एप से भेजते थे नशे की खेप, हाईप्रोफाइल मामले में 6 गिरफ्तार – NESCO drugs party case big revelation paddler use courier app


Last Updated:

Mumbai NESCO Drugs Party: केंद्र और राज्‍य के स्‍तर पर नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके चलते देश के कई हिस्‍सों में ड्रग्‍स की बड़ी खेप जब्‍त की जा चुकी है. इस समस्‍या से निपटने के लिए एक्‍शन का दौर लगातार जारी है. मुंबई में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें कार्रवाई की गई है.

Zoom

मुंबई NESCO ड्रग्‍स पार्टी मामले में मुंबई पुलिस और जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है. (फाइल फोटो/PTI)

Mumbai NESCO Drugs Party: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नशे के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है. अब इस घटना में पुलिस और जांच एजेंसियों की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. एजेंसियों ने मुंबई NESCO ड्रग्स मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नशे की खेप को पीड़ितों तक पहुंचाने के लिए कुरियर एप का इस्‍तेमाल करता था. अब पुलिस की टीम इस मामले की तह तक जाने में जुटी है, ताकि मास्‍टरमाइंड को अरेस्‍ट कर इस पूरे नेक्‍सस के बारे में पता लगाया जा सके.

दरअसल, मुंबई के गोरेगांव स्थित NESCO ग्राउंड में हुए ड्रग्स ओवरडोज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, इस केस का मुख्य आरोपी पुलिस और जांच एजेंसियों से बचने के लिए ड्रग्स की सप्लाई कुरियर एप के जरिए करता था. वह नशीले पदार्थों को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए डिजिटल डिलीवरी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता था, जिससे उस पर शक कम हो सके. जांच में यह भी सामने आया है कि ड्रग पैडलर पीड़ितों का ही दोस्त था, जिसने कथित तौर पर ड्रग्स की व्यवस्था की. इस पूरे मामले में अब तक मुंबई पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और नेटवर्क की गहन जांच जारी है.

म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट में ड्रग्‍स का इस्‍तेमाल

दरअसल, 11 अप्रैल की रात एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान यह सनसनीखेज घटना सामने आई थी. एक निजी कॉलेज के 20-25 MBA छात्र इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. आरोप है कि ये छात्र अपने साथ MDMA (एक्सटेसी) ड्रग्स की गोलियां लेकर आए थे और कॉन्सर्ट के दौरान इनका सेवन किया. FIR के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे डांस करते समय कुछ छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. दो लोग मौके पर ही गिर पड़े, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां 28 वर्षीय युवक और 25 वर्षीय युवती को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, एक अन्य युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

जांच में क्‍या-क्‍या आया सामने

पुलिस जांच में सामने आया है कि एक आरोपी के पास 6-7 एक्सटेसी की गोलियां थीं, जिन्हें उसने अपने साथियों में बांटा. कुछ छात्रों ने 2-2 गोलियां तक ले लीं, जिससे ओवरडोज की स्थिति बन गई और यह दर्दनाक हादसा हुआ. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि NESCO के एक वरिष्ठ अधिकारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतने बड़े आयोजन में ड्रग्स अंदर कैसे पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई. NESCO प्रबंधन ने बयान जारी कर घटना पर दुख जताया है और जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है. फिलहाल पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments