शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सोमवार को बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। पहले प्री ओपनिंग की बढ़त गंवाकर सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट थी, निफ्टी 24,300 से नीचे पहुंच गया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और आरआईएल ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव डाला। हालांकि, फिर बेंचमार्क सूचकांकों में खरीदारी लौटी और सूचकांक हरे निशान पर लौट आए।



