Last Updated:
Udaipur Me Hatya Ki Khabar: उदयपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. झाड़ोल में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने जीजा का अपहरण कर लिया. उसके बाद युवक ने अपने जीजा की हत्या कर दी. लोगो को बात की भनक न लगे इसके लिए शव को जंगल में फेंक दिया. दरअसल, युवक अफनी बहन की मौत से भड़का था.
उदयपुर में युवक ने अपने ही जीजा की कर दी हत्या
उदयपुर. उदयपुर जिले के झाड़ोल इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. मामला सिर्फ हत्या का नहीं है, बल्कि इसमें रिश्तों का टूटना, गुस्सा और भीड़ का उग्र होना सब कुछ एक साथ दिख रहा है. गांव का माहौल देर रात तक तनाव में रहा और पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
बताया जा रहा है कि ओगणा थाना क्षेत्र के चौखलाबारा गांव में यह पूरी घटना हुई. एक युवक ने अपने ही जीजा का पहले अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक कर आरोपी फरार हो गया. इस घटना के पीछे वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है, जो अब एक खौफनाक मोड़ ले चुका है.
बहन की मौत से भड़का गुस्सा, जीजा बना निशाना
जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी बहन की बीमारी से हुई मौत से नाराज था. उसे शक था या गुस्सा था, और उसी गुस्से में उसने अपने जीजा को निशाना बना लिया. पहले अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई. घटना के बाद जीजा का शव जंगल में फेंक दिया गया.
इधर बहन का शव भी झाड़ोल मोर्चरी पहुंचाया गया है. यानी एक ही परिवार में दो मौतों से माहौल और ज्यादा भारी हो गया. परिजन सदमे में हैं और गांव में तरह-तरह की बातें चल रही हैं.
गांव में हंगामा, पुलिस के सामने ही तोड़फोड़
इस पूरे मामले में एक और बड़ा पहलू सामने आया. बताया जा रहा है कि अपहरण से पहले ही गांव के कुछ लोग आरोपी के घर पर इकट्ठा हो गए थे. वहां चढ़ोतरा किया गया और घर में जमकर तोड़फोड़ हुई. खास बात ये रही कि यह सब पुलिस के सामने ही हुआ.
हालात बिगड़ते देख तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. तीन थानों का जाप्ता मौके पर तैनात किया गया ताकि स्थिति को काबू में रखा जा सके. फिलहाल पुलिस का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है. गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार नजर रख रही है.
About the Author

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



