Homeटेक्नोलॉजीMP- जबलपुर में क्रूज डूबा, अब तक 9 शव मिले: 22...

MP- जबलपुर में क्रूज डूबा, अब तक 9 शव मिले: 22 को बचाया, 15 से ज्यादा अभी भी लापता, आर्मी ने रेस्क्यू संभाला – Jabalpur News


मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आए तेज आंधी-तूफान की चपेट में आकर पानी में समा गया। अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, 15 से अधिक लोग अभी भी

.

हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह फिर से रेस्क्यू जारी है।

सेना और स्पेशल टीमों ने संभाला मोर्चा

हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ अब राष्ट्रीय स्तर की टीमें भी तैनात की गई हैं। भारतीय सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गई है। हैदराबाद से एक स्पेशल टीम और हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। कोलकाता से पैरामिलिट्री की एक विशेष टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। हाइड्रोलिक मशीनों और पोकलेन की मदद से 20 फीट गहरे पानी में फंसे क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

क्रूज पायलट बोले- संभलने का मौका ही नहीं मिला

क्रूज के पायलट महेश, जिन्हें इस काम का 10 साल का अनुभव है, ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम तो थे, लेकिन कुदरत का कहर इतना अचानक था कि किसी को संभलने या लाइफ जैकेट पहनने तक का मौका नहीं मिला। तेज तूफान ने पलक झपकते ही क्रूज को अनियंत्रित कर दिया।

हादसे की तस्वीरें देखिए…

तूफान के चलते एमपी टूरिज्म का क्रूज बरगी डैम में पलट गया।

जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा थी।

जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा थी।

बताया जा रहा है कि क्रूज में सवार ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।

बताया जा रहा है कि क्रूज में सवार ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।

बरगी डैम में क्रूज डूबने के बाद बचाव के लिए नाव पहुंची। कैप्टन को बचाया गया।

बरगी डैम में क्रूज डूबने के बाद बचाव के लिए नाव पहुंची। कैप्टन को बचाया गया।

एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गई। रेस्क्यू जारी है।

एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गई। रेस्क्यू जारी है।

इस हादसे में क्रूज पर सवार कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए हैं।

इस हादसे में क्रूज पर सवार कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए हैं।

गैस कटर से क्रूज को काटकर एक शख्स को रेस्क्यू टीम ने बचाया।

गैस कटर से क्रूज को काटकर एक शख्स को रेस्क्यू टीम ने बचाया।

खमरिया के एक परिवार के 15 लोग थे सवार

आयुध निर्माणी खमरिया के A3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य परिवार के 15 लोगों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी साथ में थे, लेकिन वह डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में घूमने गए हुए थे।

कामराज मूलत: कर्नाटक के रहने वाले हैं। कामराज के एक बेटे को बचा लिया गया है। वहीं कामराज, उनकी पत्नी और बेटा अब भी लापता है।

अब तक चार मृतकों की पहचान

  1. नीतू सोनी (43)
  2. सौभाग्यम अलागन (42)
  3. मधुर मैसी (62)
  4. काकुलाझी (38)

बाकी डेडबॉडी की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

कामराज, उनकी पत्नी और बेटे समेत परिवार के 15 लोग घूमने गए थे।

कामराज, उनकी पत्नी और बेटे समेत परिवार के 15 लोग घूमने गए थे।

पर्यटन विभाग के अधिकारी बोले- 20 साल पुराना है क्रूज

पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने बताया कि बरगी डैम में एक क्रूज संचालित किया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में किया गया था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। वहीं दूसरा क्रूज खराब है।

प्रशासन ने जारी की सूची

ये लोग लापता

इन लोगों को बचाया गया

take8r 1777580662

यह खबर भी पढ़ें

जबलपुर क्रूज हादसा-11 लोग बिना टिकट सवार थे:प्रत्यक्षदर्शी बोला- किसी ने नहीं पहना था लाइफ जैकेट

मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज तेज आंधी में पलट गया। पुलिस के मुताबिक अब तक 6 लोगों के शव मिल गए हैं। वहीं कलेक्टर ने कहा कि 4 शव मिले हैं। 22 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इनमें से 11 लोग बिना टिकट सवार थे और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था। पढ़ें पूरी खबर

खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments