Last Updated:
महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत से युवक और नाबालिग युवती के कूदकर जान देने की घटना ने न सिर्फ एक प्रेम कहानी का दुखद अंत दिखाया, बल्कि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है.
प्रेमी जोड़े ने दी जान
महासमुंद. महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित शिशुपाल पर्वत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यहां एक युवक और एक नाबालिग युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने पर्वत से कूदकर आत्महत्या की है.
मृतकों की पहचान बारीकपाली निवासी डिलेश्वर साव और एक नाबालिग युवती के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं
इस दर्दनाक घटना के बाद वन विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा पर्यटकों से 20-20 रुपये शुल्क तो लिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर वहां कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं. ना तो पर्याप्त गार्ड तैनात हैं और ना ही खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था है.
गौरतलब है कि यह पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



