Homeअपराधअंधेरी रात, सूना कमरा और खामोश चीखें; बीटेक छात्र बिस्वास की मौत...

अंधेरी रात, सूना कमरा और खामोश चीखें; बीटेक छात्र बिस्वास की मौत ने उठाए सिस्टम पर सवाल, गुनहगारों को मिलेगी सजा?


होमताजा खबरक्राइम

अंधेरी रात, सूना कमरा और खामोश चीखें; बीटेक छात्र की मौत से सिस्टम पर उठे सवाल

Last Updated:

भुवनेश्वर के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र बिस्वास स्वैन का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे कैंपस में सनसनी फैल गई. घटना के बाद साथी छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. मृतक के माता-पिता ने वरिष्ठ छात्रों पर मानसिक उत्पीड़न और रैगिंग का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. क्या यह महज एक आत्महत्या है या रैगिंग का खौफनाक नतीजा?

Zoom

ओडिशा में बीटेक के छात्र ने सुसाइड की. (सांकेतिक तस्वीर)

भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक नामी प्राइवेट यूनिवर्सिटी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां बीटेक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. शनिवार की रात छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में छत से लटका हुआ पाया गया. इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में भारी तनाव व्याप्त है और इंफोसिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस परिसर में छात्रों ने देर रात तक जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया.

मृतक की पहचान ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के मूल निवासी बिस्वास स्वैन के रूप में हुई है. बिस्वास इसी यूनिवर्सिटी में बीटेक फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था. पुलिस के अनुसार, शनिवार रात वह अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. प्रारंभिक रिपोर्टों में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा.

परिजनों ने लगाया रैगिंग का संगीन आरोप

बिस्वास की मौत ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतक के पिता बसंत स्वैन ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को कुछ वरिष्ठ छात्रों (सूनियर्स) द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि वे ऐसी स्थिति से निपटें वहीं, बिस्वास की मां ने रोते हुए बताया कि सीनियर छात्र उनके बेटे को इतना परेशान कर रहे थे कि वह डर के मारे हॉस्टल की कैंटीन में खाना खाने तक नहीं जा पाता था. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि घटना वाली रात बिस्वास ने हॉस्टल में अपनी अटेंडेंस (हाजिरी) भी नहीं लगाई थी.

यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस का पक्ष

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक प्रमुख गोपाल साहू ने रैगिंग के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें मृतक छात्र की ओर से पहले कभी कोई शिकायत नहीं मिली थी. उन्होंने कहा कि मामला अब पुलिस के हाथ में है.

भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को शांत कराया. डीसीपी मीणा ने मीडिया को बताया, ‘छात्र के माता-पिता की शिकायत के आधार पर हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. जांच के जो भी निष्कर्ष निकलेंगे, उन्हें परिजनों और मीडिया के साथ साझा किया जाएगा.’

मृतक छात्र की पहचान क्या है और वह कहाँ का रहने वाला था?
मृतक छात्र की पहचान बिस्वास स्वैन के रूप में हुई है, जो ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले का रहने वाला था और भुवनेश्वर की एक निजी यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था.

छात्र के माता-पिता ने यूनिवर्सिटी के सीनियर्स पर क्या आरोप लगाए हैं?
परिजनों का आरोप है कि सीनियर छात्र बिस्वास को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके कारण वह डर के मारे कैंटीन में खाना तक नहीं खा पाता था.

घटना के बाद कैंपस में क्या स्थिति थी?
घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों ने शनिवार रात कैंपस में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. बाद में भुवनेश्वर डीसीपी जगमोहन मीणा के हस्तक्षेप के बाद छात्रों ने अपना धरना खत्म किया.

पुलिस ने अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने छात्र के माता-पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments