Homeअपराधप्रेम की हार या समाज की जीत? एक साथ जीने-मरने का था...

प्रेम की हार या समाज की जीत? एक साथ जीने-मरने का था वादा, प्यार पर लगी पाबंदी तो एक ही फंदे पर झूल गए प्रेमी


Last Updated:

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव में एक प्रेमी युगल ने समाज और परिवार के दबाव से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया. दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले, जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.

Zoom

प्रेमी युगल ने एक ही फंदे पर झूलकर दी अपनी जान

मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल ने एक ही फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मामला देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, युवक और युवती एक-दूसरे से गहरा प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों अलग-अलग समाज से होने के कारण उनके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे. परिवार की असहमति के चलते दोनों काफी समय से मानसिक तनाव में थे. बताया जा रहा है कि शादी नहीं हो पाने से आहत होकर दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस
ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से नीचे उतारा. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. यह घटना एक बार फिर समाज में पारिवारिक और सामाजिक बंधनों के कारण युवाओं पर पड़ने वाले दबाव को उजागर करती है. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments