Homeअपराधकिस राज्य में बूढ़े और पिछड़ों पर होता है सबसे ज्यादा अत्याचार?...

किस राज्य में बूढ़े और पिछड़ों पर होता है सबसे ज्यादा अत्याचार? नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का खुलासा, जान लें


Last Updated:

Crime In MP: महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में भी मध्य प्रदेश लगातार संवेदनशील राज्यों में शामिल है. NCRB के मुताबिक देशभर में 2024 में महिलाओं के खिलाफ 32,832 लाख मामले दर्ज किए गए. जिसमें घरेलू हिंसा, अपहरण और छेड़छाड़ के मामले प्रमुख रहे. साथ ही ST के खिलाफ अपराधों में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर रहा और SC के खिलाफ अपराधों में मध्य प्रदेश देश में सबसे ऊपर रहा है.

Zoom

मध्यप्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की सूची

भोपाल. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB ने बुधवार को ताजा रिपोर्ट जारी कर दी हैं. इस रिपोर्ट में साल 2024 में देश में हुए अपराध आंकड़ों की पूरी जानकारी दी गई है. इस रिपोर्ट के बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं क्योंकि दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में नंबर एक पर है. वहीं मध्यप्रदेश महिला अपराध के मामले में लगातार चौथे साल भी पांचवें स्थान पर रहा है. लेकिन बुजुर्गों और एसटी के खिलाफ हुए अपराधों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है. जो राज्य में कानून व्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है. हालांकि, बच्चों के खिलाफ अपराध में कमी आई है.

NCRB रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 32,832 मामले दर्ज हुए. 2022 में 32,765 अपराध के केस थे जो 2023 में घटकर 32,342 हुए थे. 2024 में हर दिन औसतन 90 से ज्यादा महिला अपराध के केस दर्ज किए गए हैं. महिलाओं के खिलाफ रेप मामले में भी एमपी चौथे स्थान पर है. राज्य में रेप के कुल 3,061 केस दर्ज किए गए हैं. वहीं इस सूची में  राजस्थान नंबर एक पर है.

नंबर राज्य संख्या
1 उत्तर प्रदेश 66,398
2 महाराष्ट्र 47,954
3 राजस्थान 36,563
4 पश्चिम बंगाल 31,360
5 मध्यप्रदेश 32,832

एससी, एसटी के खिलाफ अपराध में भी अव्वल
मध्य प्रदेश में अपराध के मामलों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और बुजुर्गों से जुड़े अपराध लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं. NCRB की हालिया रिपोर्टों के अनुसार राज्य इन श्रेणियों में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल रहा है.

बुजुर्गों के खिलाफ अपराध के मामले में मध्यप्रदेश लगातार दूसरी साल भी शीर्ष बना हुआ है. प्रदेश में कुल 5857 मामले दर्ज हुए हैं. वहीं एसटी वर्ग के खिलाफ अपराध में 3165 केस के साथ भी पहले स्थान पर है और एससी के खिलाफ अपराध में 7765 केस दर्ज होने के साथ दूसरे स्थान पर है. लेकिन बच्चों के खिलाफ हुए अपराध में कुछ राहत की खबर है. साल 2024 में बच्चों के खिलाफ 21,908 केस दर्ज हुए और अपराध सूची में तीसरे स्थान पर है लेकिन इससे पिछले साल मध्य प्रदेश नंबर एक पर था.

बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में टॉप पांच राज्य

राज्य 2023 2024
मध्यप्रदेश 5 738 5875
महाराष्ट्र 5115 4918
कर्नाटक 1840 4247
तेलंगाना 2150 2907
तमिनाडु 2104 1898

SC & ST के खिलाफ अपराध

SC खिलाफ अपराध ST के खिलाफ अपराध
राज्या संख्या राज्य संख्या
उत्तर प्रदेश 14 642 मध्यप्रदेश 3165
मध्य प्रदेश 7765 राजस्थान 2282
बिहार 7549 महाराष्ट्र 830

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments