Last Updated:
धनवंतरी नगर में हुए ‘होटल कांड’ में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर महिला के घर वालों पता तो लगा लिया है लेकिन इस मामले में होटल को घेरे में लिया गया है क्योंकि एक आईडी से कमरा देने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. यहां होटल की लापरवाही ने अपराधी का काम आसान कर दिया. इसी लापरवाही की वजह से आरोपी वारदात को अंजाम देकर बड़ी आसानी से फरार होने में कामयाब रहा.
होटल रिलैक्स इन
जबलपुर. जबलपुर के धनवंतरी नगर में सनसनी फैलाने वाले ‘होटल कांड’ में एक बड़ा खुलासा हुआ है. 8 तारीख को जिस महिला की रक्तरंजित लाश होटल के कमरे में मिली थी, उसकी पहचान 24 घंटे के भीतर हो गई है. लेकिन इस पहचान के साथ ही ‘होटल रिलैक्स इन’ के प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आखिर कैसे नियमों को ताक पर रखकर होटल ने सिर्फ एक आईडी पर दो लोगों को कमरा दे दिया.
बरहाल संजीवनी नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है. अज्ञात महिला की पहचान भेड़ाघाट निवासी 35 वर्षीय दुर्गा वाल्मीकि के रूप में हुई है. मृतका की बहन सोनम कोष्टा ने बताया कि दुर्गा 6 तारीख को अपनी मां से मिलने आई थी और 10 हजार रुपये की पेंशन लेकर निकली थी. मौके से दुर्गा के पैसे और मोबाइल गायब हैं, जिससे यह साफ है कि वारदात लूट और हत्या के इरादे से की गई है. इस पूरे हत्याकांड में होटल की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है. पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि होटल प्रबंधन ने ‘सिंगल आईडी’ पर रूम अलॉट कर दिया था. नियमों के मुताबिक, होटल में रुकने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान दर्ज करना अनिवार्य है, लेकिन यहां होटल की लापरवाही ने अपराधी का काम आसान कर दिया. इसी लापरवाही की वजह से आरोपी वारदात को अंजाम देकर बड़ी आसानी से फरार होने में कामयाब रहा.
परिजनों का आरोप और मुख्य संदिग्ध
मृतका के परिजनों ने भेड़ाघाट के ही एक होटल कर्मचारी ‘जम्मन’ पर हत्या का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि जम्मन ने ही दुर्गा को मिलने के लिए होटल बुलाया था. परिजनों ने यह भी खुलासा किया कि जम्मन की पत्नी पूर्व में दुर्गा को जान से मारने की धमकी दे चुकी थी. फिलहाल, संजीवनी नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मुख्य संदिग्ध जम्मन की तलाश तेज कर दी है. पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और नियमों के उल्लंघन को लेकर होटल प्रबंधन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



