Homeअपराधपुलिस का सेवादार ही निकला मेडिकल नशे का तस्कर, भारी मात्रा में...

पुलिस का सेवादार ही निकला मेडिकल नशे का तस्कर, भारी मात्रा में नशीली कफ शिरफ बरामद, महिला मित्र


Last Updated:

रीवा शहर में पुलिस ने नशीली कफ सिरप की 608 शीशी बरामद की हैं, लेकिन इस अपराध में एक चौकाने वाली बात सामने आई है. क्योंकि नशे की तस्करी कोई अपराधी नहीं कर रहा था बल्कि पुलिस का सेवादार ही आंखों में धूल झोंक कर इस अपराध को अंजाम दे रहा था.

Zoom

ड्रग्स तस्करों के बारे में जानकारी देते हुए

रीवा. रीवा शहर की सिविल लाइन पुलिस ने मेडिकल नशे के एक ऐसे कारोबारी को पकड़ा है जो बीते कई वर्षों से पुलिस का सेवक बनकर कारोबार रह रहा था. थाना परिसर के बगल में चाय नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी महिला मित्र को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. पुलिस ने युवक के कब्जे से दो बोरियों में 608 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई हैं. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

इस पूरी कार्रवाई के संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 झिरिया मोहल्ला निवासी मोहन जोशी नामक युवक नशीली कफ सिरप की खेप लेकर आया है. जिसके बाद पुलिस टीम के साथ मोहन जोशी के घर में दबिश दी गई जहां से 608 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद की गई है, साथ आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है और उसकी महिला मित्र से भी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान आरोपी मोहन जोशी ने बताया कि वह एक दिन पूर्व ही नशीली कफ सिरप की खेप लेकर आया था. पुलिस अब उस युवक की तलाश कर रही है जिसने मोहन जोशी को नशे की यह खेप दी थी.

पुलिस को चकमा दे रहा था मोहन जोशी
आपको बता दें कि नशीली कफ सिरप की खेप के साथ पकड़ा गया मोहन जोशी नमक युवक पुलिस का पुराना सेवादार है. इतना ही नहीं सिविल लाइन थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बीचो-बीच चाय नाश्ते की दुकान भी संचालित करता है. मोहन जोशी पुलिस के कई मामलों में गवाह भी है जिसके चलते उसके हौसले बुलंद थे और उसने मेडिकल नशे के कारोबार को अंजाम देना शुरू कर दिया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है और इससे जुड़े अन्य तस्करों की भी तलाश कर रही है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments