Homeट्रैवलपाली का अनोखा पार्क बना आकर्षण का केंद्र! यहां वॉक करने से...

पाली का अनोखा पार्क बना आकर्षण का केंद्र! यहां वॉक करने से पहले जानने लें नियम


Last Updated:

Traffic Rules Park Pali: राजस्थान के पाली शहर में स्थित एक अनोखा पार्क इन दिनों लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस पार्क की सबसे खास बात यह है कि यहां आने वाले लोगों को वॉक करते समय भी यातायात नियमों का पालन करना पड़ता है. पार्क को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष तरीके से विकसित किया गया है. यहां छोटे-छोटे ट्रैफिक सिग्नल, रोड मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग और यातायात संकेत लगाए गए हैं, जिससे बच्चों और बड़ों को मनोरंजन के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी मिलती है. स्थानीय लोग इसे शिक्षा और मनोरंजन का बेहतरीन संगम मान रहे हैं. खासकर बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यह पार्क काफी उपयोगी साबित हो रहा है.

इस पार्क की खासियत यह है कि यहाँ के वॉकिंग ट्रैक के दोनों ओर 100 से भी ज्यादा ट्रैफिक साइन बोर्ड लगाए गए हैं. यहाँ आने वाले बच्चों और बुजुर्गों को हर कदम पर कुछ नया सीखने को मिलता है. प्रतीकात्मक निर्माण: यहाँ केवल बोर्ड ही नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक रूप से रेलवे ट्रैक, स्पीड ब्रेकर और माइल स्टोन भी बनाए गए हैं. हर जानकारी उपलब्ध: अस्पताल, स्कूल, पार्किंग, पब्लिक टॉयलेट, ओवरब्रिज और पेट्रोल पंप जैसे महत्वपूर्ण साइन बोर्ड यहाँ लगाए गए हैं ताकि बच्चे खेल-खेल में इन्हें पहचानना सीख सकें. ट्रैफिक लाइट: जल्द ही यहाँ असली ट्रैफिक लाइट्स भी देखने को मिलेंगी, जिसका टेंडर प्रक्रिया में है.

पाली

भ्रमण पथ पर स्पीड ब्रेकर व रेल पटरी भी प्रतीकात्मक रूप से लगाई गई है. वहीं सड़क पर वाहन चलाने के दौरान सामने आने वाले ट्रैफिक साइन बोर्ड अस्पताल, स्कूल, रेल पटरी, पार्किंग, पब्लिक टॉयलेट, ओवरब्रिज, पेट्रोल पंप, सड़क घुमाव के साइन बोर्ड, वाहन की अधिकतम गति, माइल स्टोन सहित दर्जनों प्रकार के ट्रैफिक साइन लगाए गए हैं. एक कमरा भी बनाया गया है.

पाली

देशभर में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत जहाँ पुलिस सड़कों पर चालान और समझाइश कर रही है, वहीं यह पार्क स्थायी जागरूकता का केंद्र बन गया है. पार्क की मखमली दूब और हरियाली के बीच ये ट्रैफिक नियम अब लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रख रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पाली

स्थानीय निवासी कमलेश पुरोहित का कहना है कि पाली में अक्सर लोग नियमों की अनदेखी करते हैं जिससे दुर्घटनाएं होती हैं. ऐसे में यह पार्क न केवल सरदार पटेल नगर बल्कि पूरे शहर के लिए उपयोगी है. यहाँ आने वाले बच्चे जब बचपन में ही ‘स्टॉप’ या ‘नो पार्किंग’ का मतलब समझ जाएंगे, तो वे बड़े होकर एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे.

पाली

पार्क में बने ट्रेक जहां बेहतरीन स्वास्थ्य में सहयोगी बन रहे हैं. इतना ही नहीं, पार्क का उपयोग अब यातायात नियमों और ट्रैफिक साइन के प्रति लोगों को आगाह करने के लिए भी हो रहा है. यह अनूठा पार्क सरदार पटेल नगर क्षेत्र में स्थित है. इसे ट्रैफिक सेफ्टी पार्क के रूप में भी जाना जाता है. यह अपनी तरह का जिले में अकेला ही पार्क है. हालांकि यह पार्क लगभग तैयार हो चुका है. कुछ काम बांकी है, जिसको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

पाली

आज के दौर में सड़क दुर्घटनाएं एक बड़ी चुनौती हैं, जिसका मुख्य कारण यातायात नियमों की जानकारी का अभाव है. लेकिन पाली के सरदार पटेल नगर में एक ऐसा उद्यान विकसित किया जा रहा है, जो मनोरंजन के साथ-साथ ‘जीवन रक्षा’ का पाठ भी पढ़ा रहा है. इसे ‘ट्रैफिक सेफ्टी पार्क’ के रूप में पहचाना जा रहा है, जो जिले का अपनी तरह का पहला और इकलौता पार्क है. यह पार्क बच्चों से लेकर बड़ों तक को यह पार्क यातायात नियमों की पालन की सीख देता दिखाई दे रहा है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments