Homeअपराधपाकिस्‍तान से भारत भेज रहा था मीठा जहर, पुर्तगाल से घसीट लाई...

पाकिस्‍तान से भारत भेज रहा था मीठा जहर, पुर्तगाल से घसीट लाई शाह की टीम, अब दिल्‍ली में होगा बड़ा हिसाब-किताब


होमताजा खबरदेश

पाकिस्तान से भारत भेज रहा था ‘मीठा जहर’, पुर्तगाल से घसीट लाई शाह की टीम

Last Updated:

पुर्तगाल में बैठकर पाकिस्‍तान से भारत में मीठे जहर का खेल खेलने वाले कुख्‍यात को गृहमंत्री अमित शाह की टीम पुर्तगाल से घसीट लाई है. आरोपी पाकिस्‍तान के इशारे पर भारत में आतंक का बड़ा नेटवर्क खडा कर रहा था. अब दिल्‍ली लाने के बाद इस कुख्‍यात का पूरा हिसाब किताब करने की तैयारी है.

Zoom

भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए पुर्तगाल में बैठकर साजिश रचने वाले कुख्‍यात अपराधी को सीबीआई-एनआईए ने अरेस्‍ट किया है.

CBI-NIA News: पुर्तगाल में बैठकर पाकिस्‍तान के इशारे से भारत में आतंकी नेटवर्क को खड़ा करने के लिए मीठे जहर का खेल खेलने वाले ‘किंग’ को घसीट कर दिल्‍ली आया गया है. सेंट्रल इन्‍वेटिगेशन ब्‍यूरो (सीबीआई) और नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के इस ज्‍वाइंट ऑपरेशन में इकबाल सिंह को पुर्तगाल से पकड़ा गया था. पुर्तगाल से प्रत्‍यर्पण संबंधी कार्रवाई को पूरा करने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्‍ली लाया गया है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, इकबाल सिंह पाकिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी करता था. एजेंसियों का दावा है कि यह सिर्फ ड्रग्स का मामला नहीं, बल्कि आतंक से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा भी था. आरोपी भारत में हेरोइन स्‍मगलिंग और सप्‍लाई का बड़ा नेटवर्क चला रहा था. एनआईए ने साल 2020 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस केस में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी.

जांच के दौरान पता चला कि पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए बड़ी मात्रा में हेरोइन भारत भेजी जा रही थी। जांच एजेंसियों के दबाव के बाद आरोपी देश छोड़कर फरार हो गया था. इसके बाद एनआईए के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल के जरिए आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था. इंटरपोल की मदद से आरोपी की लोकेशन पुर्तगाल में मिली. लोकेश मिलते ही सीबीआई और एनआईए की टीम पुर्तगाल के लिए रवाना हो गई. जहां स्थानीय अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

इसके बाद भारत सरकार ने पुर्तगाल से आरोपी के प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू की. कई दौर की कानूनी कार्रवाई और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आखिरकार पुर्तगाल सरकार ने आरोपी को भारत भेजने की मंजूरी दे दी. इसके बाद की एक स्‍पेशल टीम पुर्तगाल गई थी, जो आरोपी को लेकर मंगलवार को भारत पहुंची है. दिल्ली पहुंचते ही आरोपी को जांच एजेंसियों की हिरासत में ले लिया है. अब उससे पूछताछ कर पाकिस्तान से जुड़े ड्रग नेटवर्क, फंडिंग चैनल और भारत में मौजूद उसके संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments