HomeअपराधKidnapping Case: नीमराना से मासूम का अपहरण, 50 घंटे बाद मिला सुराग,...

Kidnapping Case: नीमराना से मासूम का अपहरण, 50 घंटे बाद मिला सुराग, नरबलि की आशंका से सनसनी


Last Updated:

Neemrana Kidnapping Case: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना से अपहृत 22 माह के मासूम किसना को पुलिस ने करीब 50 घंटे की तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के कोसी से सकुशल बरामद कर लिया. मामले में पुलिस ने बिहार के सासाराम निवासी विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस को आशंका है कि अंधविश्वास और तांत्रिक क्रिया के नाम पर बच्चे का अपहरण किया गया था. मामले में नरबलि की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के पास से तांत्रिक क्रिया से जुड़ी सामग्री और कथित तौर पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है. बच्चे की तलाश में पुलिस की आठ विशेष टीमें बनाई गई थीं. टीमों ने कई राज्यों में दबिश दी और 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अपहरण की साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं.

Zoom

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना से अपहृत 22 माह के मासूम किसना को पुलिस ने करीब 50 घंटे में बरामद कर लिया

जयपुर: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना में 22 माह के मासूम किसना के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. करीब तीन दिन पहले घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अगवा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बिहार के सासाराम इलाके का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस ने करीब 50 घंटे की मशक्कत के बाद उत्तर प्रदेश के कोसी से मासूम को सकुशल बरामद किया.

आरोपी पर अंधविश्वास के चलते तांत्रिक सिद्धि और नरबलि के इरादे से बच्चे का अपहरण करने का आरोप है. आरोपी के कब्जे से तंत्र विद्या में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और कथित चोरी की बाइक भी बरामद की गई है. मासूम की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करीब आठ विशेष टीमों का गठन कर कई राज्यों में तलाशी अभियान चलाया था.

300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. मासूम की तलाश के लिए करीब आठ विशेष टीमें गठित की गईं. पुलिस ने नीमराना और आसपास के इलाकों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी साक्ष्यों और जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग संभावित रास्तों पर तलाशी अभियान चलाया. पुलिस टीमों ने शाहजहांपुर, बावल, रेवाड़ी और फरीदाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में बच्चे की तलाश की. इसके बाद जांच की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस उत्तर प्रदेश पहुंची, जहां कोसी से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने मौके से आरोपी विवेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के पास से तांत्रिक सामग्री और बाइक बरामद

एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तंत्र विद्या में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और एक कथित चोरी की बाइक बरामद हुई है. शुरुआती जांच में बच्चे के अपहरण के पीछे अंधविश्वास और नरबलि की मंशा होने की आशंका सामने आई है. हालांकि, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है.

साजिश में किसी और के शामिल होने की भी जांच

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने बच्चे के अपहरण की योजना कैसे बनाई और क्या इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था. कई राज्यों में तलाशी, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्रवाई के बाद मासूम की सकुशल बरामदगी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है.

About the Author

authorimg

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments