Homeट्रैवलगर्मी में उदयपुर के 5 स्टार होटल हुए सस्ते! 1 लाख वाले...

गर्मी में उदयपुर के 5 स्टार होटल हुए सस्ते! 1 लाख वाले कमरे मिल रहे 30 हजार में


Last Updated:

Udaipur Summer Tourism Boom : अगर आप लग्जरी वेकेशन का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है! उदयपुर के 5 स्टार होटल और लेक फ्रंट रिसॉर्ट्स इस गर्मी में 50 से 70 प्रतिशत तक की भारी छूट दे रहे हैं. पीक सीजन में 90 हजार से सवा लाख तक के कमरे अब महज 30 से 35 हजार में मिल रहे हैं. पीएम मोदी की अपील का असर साफ दिख रहा है – घरेलू पर्यटन जोरों पर है.

मई महीने में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने के बावजूद शहर के कई 5 स्टार होटल्स और लेक फ्रंट रिसॉर्ट्स में बुकिंग लगातार बढ़ रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह होटल्स द्वारा दी जा रही भारी छूट को माना जा रहा है. जो रिसॉर्ट्स अक्टूबर-नवंबर के पीक सीजन में 90 हजार से लेकर सवा लाख रुपए तक में मिलते हैं, वे अब 30 से 35 हजार रुपए तक उपलब्ध हैं. वहीं कई प्रीमियम विला और हेरिटेज होटल्स में भी 50 से 70 प्रतिशत तक की कटौती की गई है.

उदयपुर

ट्रैवल एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मी के मौसम में होटल्स ‘ऑक्यूपेंसी बेस्ड प्राइसिंग’ मॉडल पर काम करते हैं. यानी कमरे खाली रखने के बजाय कम कीमत पर बुकिंग लेकर होटल अपनी ऑक्यूपेंसी बनाए रखना चाहते हैं. इसी वजह से पर्यटकों को कम कीमत में लग्जरी सुविधाएं मिल रही हैं.

उदयपुर

होटल कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में घरेलू पर्यटन तेजी से बढ़ा है. अब लोग विदेशों की बजाय देश के अंदर लग्जरी अनुभव तलाश रहे हैं. ऐसे में उदयपुर जैसे शहरों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है.होटल इंडस्ट्री को उम्मीद है कि अगर इसी तरह बुकिंग बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में शहर का समर टूरिज्म भी मजबूत होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उदयपुर

गर्मी के इस सीजन में फैमिली वेकेशन और हनीमून कपल्स की संख्या भी बढ़ रही है. पर्यटकों का कहना है कि इस समय शहर में भीड़ और ट्रैफिक कम होने की वजह से पर्यटन स्थलों को आराम से देखा जा सकता है. सहेलियों की बाड़ी, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ और झीलों के आसपास का क्षेत्र शाम के समय पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहा है.

उदयपुर

शहर के कई रिसॉर्ट्स अब खुद को “वैल्यू फॉर मनी समर डेस्टिनेशन” के रूप में प्रमोट कर रहे हैं. होटल्स की ओर से सिर्फ कमरे के किराए में ही छूट नहीं दी जा रही, बल्कि अतिरिक्त सुविधाएं भी मुफ्त या कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं. कई प्रॉपर्टीज में बच्चों के लिए फ्री स्टे की सुविधा दी जा रही है. वहीं स्पा और वेलनेस सेवाओं पर कॉम्प्लिमेंट्री वाउचर भी दिए जा रहे हैं.इसके अलावा खान-पान पर 20 से 30 प्रतिशत तक की छूट भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है.

udaipur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से विदेशी यात्राएं कम करने और देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने की अपील का असर अब उदयपुर के पर्यटन बाजार में साफ दिखाई देने लगा है. लेकसिटी के नाम से मशहूर उदयपुर में इस समय लग्जरी होटल्स और रिसॉर्ट्स पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बड़े डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं. गर्मी के मौसम में जहां आमतौर पर पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है, वहीं इस बार होटल इंडस्ट्री घरेलू पर्यटकों को लुभाने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है.

उदयपुर

पर्यटन कारोबारियों के अनुसार, मई के मुकाबले अक्टूबर और नवंबर में होटल्स के दाम तेजी से बढ़ जाते हैं. सुपर लग्जरी पैलेस होटल्स जहां अभी 30 से 34 हजार रुपए में उपलब्ध हैं, वहीं पीक सीजन में यही कमरे 90 हजार से 1.15 लाख रुपए तक पहुंच जाते हैं. इसी तरह लेक फ्रंट रिसॉर्ट्स, प्रीमियम विला और हेरिटेज बुटीक होटल्स में भी 50 से 70 प्रतिशत तक का अंतर देखने को मिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments