Homeट्रैवलAaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 May: KKR vs GT,...

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 May: KKR vs GT, केकेआर-गुजरात मैच का टॉस कौन जीता


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच है। कुछ टीमें प्लेऑफ़ के बेहद करीब हैं, उनमें गुजरात का नाम भी है। अंतिम पड़ाव में बाहर हो चुकी टीमों ने गदर मचाया है। मुंबई ने पंजाब को और लखनऊ ने चेन्नई को हरा दिया। गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गुजरात की टीम में बदलाव नहीं हुआ है लेकिन केकेआर ने एक परिवर्तन किया है।

अगर गुजरात टाइटंस आज का मुकाबला जीतने में सफल रहती है, तो अगले चरण में एंट्री मिल जाएगी। इस सीजन प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम बनने का मौका शुभमन गिल की टीम के पास है। दूसरी तरफ केकेआर पहले ही इवेंट से बाहर है इसलिए खोने को कुछ नहीं है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल धाकड़ फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। ऊपरी क्रम में उनका बल्ला चलने से टीम के अन्य प्लेयर्स को राहत की सांस लेने का मौका मिल रहा है। उनके अलावा गेंदबाजी में राशिद खान, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे प्लेयर्स ने धमाल मचाया है। ओवरऑल देखा जाए, तो गुजरात की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।

लगभग बाहर हो चुकी केकेआर के लिए ईडन गार्डंस के फैंस का मनोरंजन करने के साथ ही दो अंक भी अहम हैं। शुरुआत में खराब प्रदर्शन की वजह से अब केकेआर को परेशानी का सामना करना पड़ा है। आज के बाद दो मैच और होंगे। तीनों मैचों में जीत और अन्य टीमों के परिणाम पर उनका प्लेऑफ़ टिका हुआ है। अजिंक्य रहाणे की टीम आज अगर हारती है, तो बाहर हो जाएगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments