Homeट्रैवलKal Ka Match Kon Jeeta 20 May 2026: केकेआर vs मुंबई, Who...

Kal Ka Match Kon Jeeta 20 May 2026: केकेआर vs मुंबई, Who Won Yesterday Match


Cricket

oi-Naveen Sharma

Kal Ka Match Kon Jeeta: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI) की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। मैच की शुरुआत में बारिश के चलते पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, जिसका फायदा उठाकर केकेआर के गेंदबाजों ने मुंबई के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

हालांकि आखिरी ओवरों में निचले क्रम के बल्लेबाज कॉर्बिन बॉश की सूझबूझ और आतिशबाज़ी से मुंबई की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। मुंबई इंडियंस के आठवें ओवर के बाद बारिश से कुछ देर के लिए खेल को रोकना भी पड़ा था।

Kal Ka Match Kon Jeeta

पावरप्ले में ही लड़खड़ा गई मुंबई की पारी

टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर के गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कैमरन ग्रीन ने मुंबई को शुरुआती झटके देते हुए सलामी बल्लेबाज रायन रिकेल्टन (6) और नमन धीर (0) को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 13 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए, लेकिन वे भी सौरभ दुबे की गेंद पर ग्रीन को कैच दे बैठे। ताबड़तोड़ अंदाज में खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने महज 6 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का जड़कर 15 रन बनाए, लेकिन सौरभ दुबे ने उन्हें बोल्ड कर मुंबई की कमर तोड़ दी। पावरप्ले के अंदर ही मुंबई ने अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे।

मध्यक्रम का संघर्ष और धीमी बल्लेबाजी

शुरुआती झटकों के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन केकेआर की कसी हुई गेंदबाजी के सामने रन बनाना बेहद मुश्किल हो रहा था। तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए केवल 20 रन (1 छक्का) बनाए। उन्हें कार्तिक त्यागी ने आउट किया। कप्तान हार्दिक पांड्या भी संघर्ष करते नजर आए और 27 गेंदों में 26 रन बनाकर सुनील नारायण का शिकार बने।

कॉर्बिन बॉश और डेथ ओवर्स का रोमांच

जब मुंबई की टीम 110-120 रनों पर सिमटती नजर आ रही थी, तब आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कॉर्बिन बॉश ने मैच का पासा पलटा। बॉश ने केकेआर के गेंदबाजों, विशेषकर कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे के खिलाफ मोर्चा खोला। बॉश ने मात्र 18 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। कैमरन ग्रीन और सौरभ दुबे ने केकेआर के लिए 2-2 विकेट झटके।

केकेआर की खराब शुरुआत

जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर की शुरुआत भी खराब रही। ओपनर बल्लेबाज फिन एलन महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन वह भी 17 गेंदों में 21 रन बनाकर चलते बने। गेंदबाजी में कमाल करने वाले कैमरन ग्रीन का बल्ला खामोश रहा। वह 4 के स्कोर पर आउट हुए।

पांडे और पॉवेल की भागीदारी और केकेआर की जीत

मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 और रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाकर केकेआर का काम आसान कर दिया। केकेआर ने उन्नीसवें ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस तरह केकेआर इस सीजन अब भी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments