Homeटेक्नोलॉजीयूपी का बांदा दुनिया में तीसरा सबसे गर्म शहर: नौतपा से...

यूपी का बांदा दुनिया में तीसरा सबसे गर्म शहर: नौतपा से 4 दिन पहले ही 48°C पहुंचा तापमान; MP-महाराष्ट्र में भी पारा 47°C


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; UP MP Maharashtra Heatwave Alert | Bihar Rajasthan CG Temperature

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं, लेकिन उससे पहले ही तापमान 48°C पहुंच गया है। यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश के बांदा में रिकॉर्ड हुआ। तापमान के लिहाज से 20 मई को बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा।

बांदा से ज्यादा तापमान केवल मिस्र के असवान में 49.4°C और सऊदी अरब के अराफात में 48.4°C रिकॉर्ड किया गया। दुनियाभर में सबसे ज्यादा तापमान की लिस्ट में खजुराहो 47.4°C के साथ चौथे नंबर पर रहा।

बुधवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, ओडिशा और महाराष्ट्र के 16 शहरों में भी तापमान 46°C से ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई के आखिरी हफ्ते या जून वाली गर्मी अभी से महसूस हो रही है।

महाराष्ट्र के वर्धा में 47.1°C, हरियाणा के रोहतक में 46.9°C, महाराष्ट्र के नागपुर में 46.6°C और मध्य प्रदेश के नौगांव में भी पारा 46.6°C तक पहुंच गया।

हेल्थ अलर्ट: प्यास न लगे तो भी थोड़ा-थोड़ा पानी पियें

एम्स दिल्ली में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक की धूप से बचें। बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोगों को ऐसी गर्मी से ज्यादा खतरा है।

जब प्यास न भी लगे, गला न सूखे, फिर भी पानी पीते रहें। दिनभर में 4 ​लीटर पानी पियें। गर्मी के घंटों के दौरान कोई भी शारीरिक मेहनत का काम न करें। ढीले और हल्के रंग के कपड़े ही पहनें।

21 may 1779339519

देश में बांदा ही सबसे गर्म क्यों

बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश के मुताबिक देश में बांदा में सबसे ज्यादा तापमान होने के पीछे मुख्य कारण इसका कर्क रेखा के नजदीक होना है। इसके अलावा सीधी धूप, साफ आसमान, मिट्टी में नमी की कमी वाला पठारी इलाका, सूखती नदियां, जंगलों की कटाई और खनन शामिल हैं।

मानसून एक जगह पर अटका

मानसून का आगे बढ़ना भी रुक गया है। फिलहाल वह तीन दिन से एक ही स्थान अंडमान-निकोबार और कोलंबो के आसपास अटका हुआ है। इसे आगे बढ़ने के लिए कोई भी ताकत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसम बदलने लगेगा।

अरुणाचल, असम, मेघालय में कुछ जगह भारी से भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 24 मई तक बारिश का अच्छा दौर रह सकता है। बाकी देश तपता रहेगा।

20may3 1779299999

देशभर में मौसम की तस्वीरें…

यूपी के वाराणसी में लोग लू के बीच कपड़े से खुद को ढंककर जाते हुए।

यूपी के वाराणसी में लोग लू के बीच कपड़े से खुद को ढंककर जाते हुए।

झारखंड के रांची की बस्तियों में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है।

झारखंड के रांची की बस्तियों में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

22 मई:

  • राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पंजाब में हीटवेव का अलर्ट।
  • बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है।

23 मई:

  • राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी।
  • असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. राजस्थान: श्रीगंगानगर राज्य में सबसे गर्म, पारा 46°C पार, अगले चार दिन आधे राजस्थान में हीटवेव का रेड अलर्ट

comp 241779289363 1779328561

प्रदेश में गर्मी और हीटवेव (लू) से लोग परेशान हैं। कोटा, चित्तौड़गढ़, पिलानी (झुंझुनूं), अलवर समेत अन्य शहरों का तापमान 44°C से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 46°C से ज्यादा रहा। अगले चार-पांच दिन तेज गर्मी और हीटवेव से राहत मिलने की संभावना कम है। पढ़ें पूरी खबर…

2. मध्य प्रदेश: 7 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, 34 साल में खजुराहो मई में सबसे ज्यादा गर्म

cover12 71779289348 1779330030

खजुराहो, नौगांव, निवाड़ी, दतिया, राजगढ़ समेत 16 शहरों में बुधवार को पारा 44°C के पार रहा। खजुराहो 47.4°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मई में पहली बार खजुराहो इतना तपा है। इससे पहले 29 अप्रैल 1993 को तापमान 46.9°C दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

3. उत्तर प्रदेश: 23 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, बांदा 48 C के साथ देश का सबसे गर्म शहर

comp 23 81779330102 1779330225

प्रदेश पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी की चपेट में है। बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 48°C रिकॉर्ड किया गया। 1951 के बाद यह बांदा का सबसे अधिक तापमान है। 2026 में बांदा चौथी बार सबसे गर्म जगह बना है। आज प्रदेश के 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

4. बिहार: 5 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, 43.4°C के साथ कैमूर सबसे गर्म; 23 जिलों में बारिश के आसार

comp 53 11779290971 1779331317

प्रदेश में इस समय दो अलग-अलग सिस्टम सक्रिय हैं। कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 5 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां तापमान 45°C या उससे ऊपर पहुंच सकता है। सीतामढ़ी, मधुबनी समेत 23 जिलों में बारिश के आसार हैं। 43.4°C के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। पढ़ें पूरी खबर…

5. जम्मू-कश्मीर: जहां 2 महीने पहले जमी थी बर्फ वहां लू चल रही, सांबा में पारा 45.7°C पहुंचा

जम्मू में लू के हालात हैं। बुधवार को कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। सांबा 45.7°C के साथ सबसे गर्म रहा। यह सामान्य से 7°C ज्यादा था। वहीं जम्मू में 43.1°C तापमान दर्ज किया गया। कठुआ में 43.8°C, रामबन में 42.5°C तक पहुंच गया, जबकि उधमपुर में 40.2°C तापमान दर्ज किया गया।

6. हिमाचल प्रदेश: मैदानों के साथ पहाड़ भी तपे, ऊना का टेंपरेचर 44॰C पहुंचा; 4 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

comp 1 181779290120 1779336866

राज्य में दो दिन से चल रही हीटवेव के कारण मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों में भी गर्मी बढ़ रही है। शिमला का पारा सामान्य से 5.5 डिग्री हो गया है।स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा और कामकाजी लोगों घर से बाहर निकलने पर भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। ऊना का टेंपरेचर 44॰C पहुंच गया है। आज 4 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

7. ओडिशा: भीषण गर्मी का कहर, झारसुगुड़ा में 46 डिग्री तापमान; IMD ने 4 दिनों के लिए चेतावनी जारी की

ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में है, बुधवार को औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा में पारा चढ़कर 46 डिग्री तक पहुंच गया। 45.3 डिग्री के साथ संबलपुर राज्य का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि हीराकुंड में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों में लू (हीटवेव) की चेतावनी जारी की है। 21 जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री और उससे ज्यादा दर्ज किया गया।

8. उत्तराखंड: देहरादून-हरिद्वार समेत 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 42°C तक पहुंच सकता है तापमान

gifmagicsite 2026 05 21t0654144161779326736 1779338071

देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में तापमान 39 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है और सभी जिलों से रोजाना रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबर…

9. हरियाणा: रोहतक सबसे गर्म तापमान 46.9 डिग्री, आज से चलेगी हीटवेव

whatsappvideo2026 05 20at223011 ezgifcom resize177 1779338934

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव चल रही है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रोहतक में 46.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर…

10. गुजरात: अहमदाबाद में लगातार तीसरे दिन तापमान 43.7 डिग्री

rajkot 1779342203

बुधवार को अहमदाबाद में तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कांडला एयरपोर्ट, अमरेली, राजकोट, सुरेंद्रनगर और गांधीनगर में पारा 42 डिग्री के पार चला गया। वहीं, सूरत के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बुधवार को यहां 24 घंटों में तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

20may2 1779297787

ज्यादा गर्मी का शरीर पर क्या असर हो सकता है? जानने के लिए पढ़ें ये खबर…

जरूरत की खबर- टेंपरेचर बढ़ने पर बढ़ता गुस्सा, चिड़चिड़ापन: समझें ब्रेन और इमोशंस पर हीट का असर, जानें दिमाग को कैसे शांत रखें

jkk21052026cover1779278203 1779334999

गर्मी में टेम्परेचर बढ़ने पर ज्यादातर लोग थकान, चिड़चिड़ापन या कम नींद जैसी समस्याएं महसूस करते हैं। कई बार काम में फोकस कम हो जाता है, बात-बात पर गुस्सा आता है। दरअसल ज्यादा टेम्परेचर होने पर शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। ब्रेन में फील गुड हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments