Last Updated:
Delhi Crime News: MCD के स्कूल में एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इसके साथ ही स्कूल की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि युवक की मौत कैसे हुई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में स्थित एक स्कूल कैंपस से शव बरामद किया गया है. (सांकेतिक तस्वीर)
Delhi Crime News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में स्थित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक स्कूल परिसर में सड़ी-गली हालत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना के बाद एक बार फिर एमसीडी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. मृतक की पहचान मंडोली गांव निवासी रिफाकत के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल के पास स्थित ग्राउंड में स्थानीय बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. खेल के दौरान गेंद स्कूल परिसर के अंदर चली गई. गेंद लेने के लिए कुछ बच्चे स्कूल की बाउंड्री वाल कूदकर अंदर पहुंचे. वहां उन्होंने स्कूल की पिछली दीवार के पास एक पेड़ के नीचे शव पड़ा देखा. शव की हालत बेहद खराब थी और उससे दुर्गंध आ रही थी. बच्चों ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई.
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही हर्ष विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था. फिलहाल मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पुलिस सूत्रों के अनुसार रिफाकत मानसिक रूप से कमजोर था और अक्सर कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहता था. परिवार के लोग भी उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक स्कूल की बाउंड्री कूदकर परिसर में दाखिल हुआ होगा. हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि युवक की गतिविधियों और मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.
स्कूल में अभी छुट्टियां
बताया जा रहा है कि स्कूल में फिलहाल छुट्टियां चल रही हैं और शिक्षक जनगणना ड्यूटी में व्यस्त हैं. ऐसे में स्कूल परिसर लंबे समय से खाली पड़ा था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. दिल्ली नगर निगम के स्कूलों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. मंडोली स्थित दिल्ली नगर निगम के स्कूल परिसर में एक युवक का सड़ी गली हालत में शव मिला है. शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो से तीन दिन पुराना है. मृतक की पहचान रिफाकत के रूप में हुई है. बताया जा रहा है वह मानसिक रूप से कमजोर था.
कैसे चला पता
शव के बारे में तब पता चला जब स्कूल के पास के ग्राउंड पर क्रिकेट खेलने के दौरान स्थानीय बच्चों की गेंद स्कूल में चली गई. वह गेंद लेने स्कूल परिसर में गए तो शव एक पेड़ के पास पड़ा हुआ था. हर्ष विहार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है. रिफाकत मंडोली गांव में अपने परिवार के साथ रहता है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था. परिवार के सदस्य उसपर ध्यान नहीं देते थे. कई दिनों तक घर से बाहर रहता था. सुबह 11:30 बजे स्कूल के पास के एक ग्राउंड में स्थानीय बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. तभी उनकी गेंद स्कूल परिसर में चली गई. बच्चे बाउंडरी वाल कूदकर स्कूल के परिसर में गए.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



