HomeअपराधDausa Crime News: दौसा में युवक का अपहरण, 10KM तक कार में...

Dausa Crime News: दौसा में युवक का अपहरण, 10KM तक कार में पीटा; फिर खातों से उड़ाए 92 हजार


Last Updated:

Dausa Crime News: दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट की और धमकाकर बैंक खातों से करीब 92 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस ने घटनास्थल पर FSL और MOB टीम से साक्ष्य जुटवाए है, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.

Zoom

दौसा. जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण, बेरहमी से मारपीट और जबरन ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इंटका गांव निवासी कैलाश शर्मा का रात के समय बदमाशों ने अपहरण कर लिया, आरोप है कि बदमाशों ने युवक को कार में करीब 10 किलोमीटर तक ले जाकर मारपीट की. इसके बाद बावनपाड़ा गांव के पास नदी क्षेत्र में ले जाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा और उसके बैंक खातों से करीब 92 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है, घटनास्थल पर FSL और MOB टीम पहुंची और मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.

कार में 10 किलोमीटर तक मारपीट

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने रात के समय इंटका गांव से कैलाश शर्मा का अपहरण किया था. आरोप है कि युवक को कार में ले जाते समय करीब 10 किलोमीटर तक उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद बदमाश उसे बावनपाड़ा गांव के पास नदी क्षेत्र में ले गए, वहां जमीन पर पटककर करीब 15 मिनट तक लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा. बताया जा रहा है कि वारदात में 5 से 6 बदमाश शामिल हो सकते हैं. मारपीट के दौरान आरोपी युवक को चाकू मारने और गोली मारने की धमकियां भी देते रहे. आरोप है कि मारपीट इतनी बुरी तरह की गई कि इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे तक टूट गए. घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

पासवर्ड पूछकर खातों से निकलवाए 92 हजार रुपए

आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट और धमकियों के बीच कैलाश शर्मा से उसके बैंक खातों के पासवर्ड पूछे. इसके बाद अलग-अलग खातों में करीब 92 हजार रुपए का ट्रांजैक्शन करवा लिया. इस तरह युवक के साथ मारपीट करने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया गया. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सिकंदरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. एफएसएल और MOB टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. वहीं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. न्यूज18 की टीम भी ग्राउंड जीरो पर पहुंची और घटनास्थल पर एफएसएल टीम के निरीक्षण का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और पीड़ित युवक से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई गई. फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.

About the Author

authorimg

मोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments