HomeअपराधHanumangarh News: नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, हनुमानगढ़ में 40 लाख...

Hanumangarh News: नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, हनुमानगढ़ में 40 लाख का हेरोइन बरामद, पंजाब के 3 तस्कर गिरफ्तार


Last Updated:

Hanumangarh News:हनुमानगढ़ के गोलूवाला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 191 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है. मामले में पंजाब निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े लोगों की जांच में जुटी है.

Zoom

हनुमानगढ़. राजस्थान में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में हनुमानगढ़ जिले की गोलूवाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपए कीमत की हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में पंजाब निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 191 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.

गोलूवाला थाना क्षेत्र की कैंचियां पुलिस चौकी ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया. इस दौरान पुलिस ने पंजाब निवासी गुरविंद सिंह, गुरपिंद्र सिंह और राजाराम को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 191 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया. पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए है. कार्रवाई में जिला विशेष टीम और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की भी अहम भूमिका रही. विभिन्न टीमों के समन्वय से की गई इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

नशा तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी हनुमानगढ़ मीनाक्षी ने बताया कि गोलूवाला थाना क्षेत्र की कैंचियां पुलिस चौकी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन चिट्टा बरामद किया है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. इसके साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है.

नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश

हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और करीब 40 लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थ की बरामदगी को बड़ी सफलता माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस की पूछताछ और जांच के बाद ही नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

About the Author

authorimg

मोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments