घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को हरे निशान पर कारोाबर की शुरुआत हुई। सेंसेक्स 863.23 (1.14%) अंकों की मजबूती के साथ 76,278.58 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 256.25 (1.08%) अंक उछलकर 23,975.55 के स्तर पर आ गया। शुरुआती कारोबार के दौरान बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। जिसकी मदद से बेंचमार्क सूचकांक बढ़त हासिल करने में कामयाब हुए। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 25 पैसे बढ़कर 95.35 पर पहुंच गया।
वैश्विक बाजार का क्या हाल?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत में प्रगति की घोषणा के बाद सोमवार को एशियाई शेयरों में अधिकतर तेजी दिखी। तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 सुबह के कारोबार में 3.1 प्रतिशत बढ़कर 65,321.56 पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.4 प्रतिशत बढ़कर 8,692.70 पर पहुंच गया। शंघाई कंपोजिट 0.4 प्रतिशत बढ़कर 4,127.53 पर पहुंच गया। बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में दक्षिण कोरिया और हांगकांग में व्यापार बंद रहा। अमेरिका में मेमोरियल डे के उपलक्ष्य में सोमवार को व्यापार बंद रहेगा।



