Homeटेक्नोलॉजीमहाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी: 8 की...

महाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी: 8 की मौत, मोबाइल से लोकेशन मिली; कर्नाटक में नदी में डूबने से 11 की जान गई


रायगड/भटकल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र और कर्नाटक में दो हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के रायगड में पोलादपुर-महाबलेश्वर रोड के अंबेनली घाट इलाके में रविवार सुबह एसयूवी कार 800 फीट गहरी खाई में गिर गई।

घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मृतकों के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की। तब जाकर घटना की जानकरी मिली।

इधर, कर्नाटक के भटकल में रविवार दोपहर टट्टीहक्कल नदी में सीप इकट्ठा करते समय डूबने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई।

कुल 14 लोग थे, जिनमें से 3 का रेस्क्यू किया गया था। NDRF के मुताबिक, घटना की जानकारी रविवार शाम 5 बजे मिली थी। 10 शव आज बरामद हुए।

महाराष्ट्र की घटना की 2 तस्वीरें…

महाराष्ट्र के रायगड में अंबेनली घाट की खाई में SUV गिरी थी। जंगल में पड़ा शव।

महाराष्ट्र के रायगड में अंबेनली घाट की खाई में SUV गिरी थी। जंगल में पड़ा शव।

SUV की नंबर प्लेट भी टूट कर अलग हो गई। गाड़ी का नंबर MH11DN2340 है।

SUV की नंबर प्लेट भी टूट कर अलग हो गई। गाड़ी का नंबर MH11DN2340 है।

घटना के 24 घंटे बाद मोबाइल से लोकेशन मिली

पुलिस ने बताया कि सभी 8 लोग रविवार रात 2 बजे SUV से डापोली के हार्ने से सतारा के लिए रवाना हुए थे। जब वे सतारा नहीं पहुंचे, तो उनके परिजनों ने दोपहर में उनकी तलाश शुरू की। जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस से संपर्क किया।

जांच के दौरान कार में सवार लोगों के मोबाइल फोन की लास्ट लोकेशन ट्रेस की गई। सभी की आखिरी लोकेशन पोलादपुर के पास ट्रेस हुई। इसके बाद अंबेनली घाट इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सोमवार सुबह पुलिस को 800 फीट गहरी खाई में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त SUV मिली।

इसके बाद लोकल की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। इसके बाद खाई में उतरा गया। 2 शव रेस्क्यू किए गए। 3 शव की लोकेशन मिली। बाकी शवों की तलाश जारी है। शवों को एहतियात के साथ खाई से निकाला जा रहा है।

मृतकों की पहचान रितेश लोखंडे (22), सुहास लोखंडे (20), उत्कर्ष शिंगटे (21), निखिल शिंगटे (25), महेश पवार (25), आदित्य सालुंखे (21), राजेश काटकर (35) के रूप में हुई है। ये सभी सतारा के रहने वाले थे। वहीं अंश चव्हाण (19) रत्नागिरी का रहने वाला था।

कर्नाटक की घटना की 3 तस्वीरें…

भटकल में दोपहर टट्टीहक्कल नदी में सीप इकट्ठा करने के दौरान नदी में 11 लोग डूबे। घटनास्थल पर जमा लोग।

भटकल में दोपहर टट्टीहक्कल नदी में सीप इकट्ठा करने के दौरान नदी में 11 लोग डूबे। घटनास्थल पर जमा लोग।

NDRF के मुताबिक 11 लोग डूबे थे। 10 शव बरामद हुए। 1 और शव तलाशा जा रहा है।

NDRF के मुताबिक 11 लोग डूबे थे। 10 शव बरामद हुए। 1 और शव तलाशा जा रहा है।

भटकल के सरकारी अस्पताल के बाहर जमा भीड़। सभी शवों को यहीं लाया गया।

भटकल के सरकारी अस्पताल के बाहर जमा भीड़। सभी शवों को यहीं लाया गया।

कर्नाटक: एक-दूसरे को बचाने में बह गए 11 लोग

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल में रविवार को एक ही परिवार के 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 9 महिलाएं शामिल हैं। परिवार के 14 लोग तट्ठीहक्कल कालिनट्टी स्ट्रीम में सीपियां (क्लैम्स) इकट्ठा करने गए थे।

पुलिस के मुताबिक, शरदाहोले गांव का परिवार सीपियां इकठ्ठा करने उस जगह गया था, जहां स्ट्रीम अरब सागर से मिलती है। सीपियां इकट्ठा करना इस इलाके का मौसमी काम माना जाता है।

जब सभी स्ट्रीम में उतरे, तब पानी का बहाव कम था, लेकिन जैसे ही वे गहराई में उतरे तो हाई टाइड की वजह से पानी का बहाव तेज हो गया। स्ट्रीम में ज्यादा गाद होने से लोग तुरंत पानी से बाहर नहीं आ सके। इन लोगों को तैराना भी नहीं आता था। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी ने एक-दूसरे हाथ पकड़े, लेकिन तेज बहाव में बहते चले गए।

मरने वालों में लक्ष्मी महादेव नाइक (40), लक्ष्मी जट्टप्पा नाइक (40), लक्ष्मी अन्नप्पा नाइक (50), महादेव भैरप्पा नाइक (45), लक्ष्मी शिवराम नाइक (40), ज्योति नागप्पा नाइक (40), मालती नाइक (38), मस्तम्मा मंजूनाथ नाइक (45), मंजम्मा गोइधा नाइक (40), नागरत्ना परमेश्वर नाइक (38) और उमेश मंजूनाथ नाइक के नाम शामिल हैं।

महादेवी मंजूनाथ नाइक (60), लता जगदीश नाइक (38) और नागरत्ना ईश्वर नाइक (40) को स्थानीय मछुआरों ने बचाया लिया था।

……………………

यह खबर भी पढ़ें…

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिप लाइन झूले से 45 फीट नीचे गिरने से बच्चे की मौत, सेफ्टी बेल्ट खुलने से हादसा

comp 41 131779687170 1779690790

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिप लाइन के दौरान 45 फीट की ऊंचाई से गिरने से 16 साल के लड़के की मौत हुई। घटना का वीडिया भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि जैसे ही लड़का टावर से जिप लाइन शुरू करता है उसका सेफ्टी बेल्ट खुल जाता है और लड़का जमीन पर जा गिरता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments