Homeव्यवसायBiz Updates: सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5100 रुपये तक...

Biz Updates: सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5100 रुपये तक बढ़ीं; तमिलनाडु में फसल ऋण माफ करने का फैसला


सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपये तक बढ़ीं

सोने और चांदी में सोमवार को तेजी देखने को मिली है, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 5,100 रुपये तक बढ़ गया है।   इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 740 रुपए बढ़कर 1,58,857 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,58,117 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,835 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,45,513 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,19,143 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,18,588 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में अधिक तेजी देखी गई है। इसका दाम 5,100 रुपए बढ़कर 2,71,100 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,000 रुपए प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना 0.88 प्रतिशत बढ़कर 4,596 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.76 डॉलर प्रति औंस थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक, सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,140 रुपए और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,75,534 रुपए पर था। 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments