- Hindi News
- National
- IMD Weather Nautapa Heatwave Alert Photos Update; MP UP Punjab | Delhi Rajasthan Maharashtra Banda Bhopal Temperature
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दुनिया के प्रमुख मौसम मॉडल में से एक यूरोपीय मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) के भारत के 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। इसके मुताबिक 29 मई से 5 जून तक 80-90% भारत में प्री-मानसून बारिश हो सकती है।
ECMWF सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा के आधार पर मौसम का अनुमान तैयार करता है। इसकी तस्वीर में अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी से लगे इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत नजर आ रहे हैं।
उत्तर और मध्य भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह बारिश इसलिए अहम है, क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। मंगलवार को भारत के मौसम विभाग ने भी कंफर्म किया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है।
इसके मानसून 26 मई तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन आधिकारिक शर्तें पूरी नहीं हुई, जिसमें माना जाता है कि केरल के 14 तय स्टेशनों में 60% पर लगातार दो दिन 2.5 mm बारिश जरूरी है। दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन से नमी उधर खिंच गई है, इसलिए केरल में बादल कमजोर हुए हैं। अगले 2-3 दिन में मानसून आगे बढ़ सकता है।

केरल में नमी कमजोर होने से मानसून अटक गया है।
यूपी का बांदा एक बार फिर देश में सबसे गर्म
फिलहाल उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत में गर्मी का असर ज्यादा है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बांदा एक बार फिर देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.4°C दर्ज किया गया।बांदा के अलावा उत्तर प्रदेश के पांच और जिलों में तापमान 45°C से ज्यादा रहा, इनमें उरई 45.8°C, झांसी 45.5°C, प्रयागराज 45.4°C, आगरा 45.3°C और हमीरपुर 45.2°C शामिल हैं।
राजस्थान का श्रीगंगानगर 47°C तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा बीकानेर और फलोदी में भी अधिकतम तापमान 46°C रहा। जैसलमेर में तापमान 45.6°C और कोटा में 45.4°C रहा। जयपुर में भी 43.2°C था।
महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों के कई जिलों में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। ब्रह्मपुरी में पारा 46.6°C पहुंचा, जो सामान्य से 3.5°C था। इसके अलावा चंद्रपुर में 46.4°C, वर्धा में 46°C, नागपुर के सोनेगांव में 45.5°Cऔर गोंदिया में 45.2°C रहा।
हरियाणा में सिरसा 46°C, रोहतक में 45.6°C और पंजाब में बठिंडा में 45.8 तक पहुंचा। दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 43.5°C रहा, जो सामान्य से 3.1°C ज्यादा था।

28 मई:
छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और यूपी में हीटवेव का अलर्ट है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में गर्मी रहेगी। गुजरात और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब में ओले गिरने के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट।
बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना।
29 मई:
राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव का असर जारी रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मध्य भारत के कई इलाकों में गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। गुजरात और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक, तेज आंधी और कुछ जगह ओले गिरने का अलर्ट है। कई इलाकों में तापमान 3°C से 7°C तक गिर सकता है।
बिहार, पश्चिम बंगाल, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…










