Homeट्रैवलमधुबनी में घूमने की नई जगह, 3.66 करोड़ में बना कमला रिवर...

मधुबनी में घूमने की नई जगह, 3.66 करोड़ में बना कमला रिवर फ्रंट


Last Updated:

Madhubani Kamla River Front: बिहार के मधुबनी जिले में दोस्तों और परिजनों के साथ घूमने के लिए सीमित जगह थी. अब इसका विस्तार हो गया है. बिहार टूरिज्म को बढ़ावा देते हुए पर्यटन विभाग ने मधुबनी के झंझारपुर में कमला रिवर फ्रंट बनाकर तैयार किया है. मधुबनी में बने इस नए व्यू प्वाइंट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि यहां आपको क्या सुविधाएं और इंतजाम मिलेंगे और यह भी बताएंगे कि इसकी लोकेशन और लागत क्या है.

मधुबनी में घूमने की बहुत जगह नहीं है. अब करोड़ों की लागत से रिवर फ्रंट तैयार किया गया है. अभी तो यहां शाम का नजारा देखते बनता है. ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण यहां प्रदूषण बहुत कम रहता है. मधुबनी जिले के झंझारपुर में एनएच-27 के पास कमला नदी में कन्हौली घाट पर कमला रिवर व्यू पॉइंट बनाया गया है.

यहां दोस्तों और फैमिली के साथ वक्त बिता सकते हैं. यहां आसपास दुकानें और मार्केट भी बढ़ रहा है. कमला नदी में शाम और सुबह का दृश्य और ऊपर बना रिवर फ्रंट, लाइटिंग देखते ही बनती है. मधुबनी में बने रिवर फ्रंट की कुल लागत 3 करोड़ 66 लाख रुपए है.

बता दें कि यह देखने और घूमने में काफी अच्छा है. यहां पर बैठने, घूमने और आराम करने के लिए बेहतरीन सिटिंग एरिया के साथ ही लोकेशन भी बेहतरीन मिलेगी. यहां आपको कॉफी हाउस, रेस्टोरेंट, किचन शेड, स्ट्रीट लाइट, आधुनिक बाथरूम (शौचालय), सेल्फी पॉइंट और मिथिला पेंटिंग की सजावट आदि भी देखने को मिलेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ शांति और सुकून का दिन या शाम बिताना चाहते हैं तो यहां बिना खर्च के एंट्री है. कमला रिवर व्यू प्वाइंट बिल्कुल NH-27 के नजदीक ही है.

मधुबनी जिले में नदियों के उत्थान, उन्हें फिर से जीवित करने, साफ-सफाई और सुरक्षित करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं. यहां कई और विकास के काम भी चल रहे हैं. ऐसे में कमला रिवर फ्रंट पर बना व्यू प्वाइंट नदी को सहेजने के साथ बिहार टूरिज्म को बढ़ावा देने का भी काम करेगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments