Last Updated:
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी राहुल राठौर, जो पीड़िता के भाई के साथ डीजे का काम करता था, घर आने-जाने के दौरान युवती के संपर्क में आया और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. आरोप है कि राहुल ने शादी का वादा कर नाबालिग को किराए के कमरे में अपने साथ रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया.
घटना की जानकारी देते पुलिस
ग्वालियर. ग्वालियर में भाई के दोस्त ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग को किराए का कमरा लेकर अपने साथ रखा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बाद में जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे छोड़कर लापता हो गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में लगी है.
दरअसल, ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है 17 वर्षीय नाबालिग का भाई डीजे का काम करता है और हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्मकांटा निवासी राहुल राठौर भी उसके भाई के साथ काम करता था. इसी दौरान राहुल का उनके घर आना-जाना शुरू हुआ और दोनों के बीच पहचान हो गई. जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई. आरोप है कि राहुल ने उससे शादी करने का वादा किया और धर्मकांटा इलाके के पास किराए का कमरा लेकर 2 अक्टूबर 2025 से उसे अपने साथ रखा. वह नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा और शादी की बात टालता रहता था.
आरोपी की तलाश में पुलिस
शादी का भरोसा दिलाकर राहुल ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब भी वह विरोध करती थी, आरोपी जल्द शादी करने की बात कहकर उसे समझाता था. इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अब आरोपी अचानक लापता हो गया है और उसने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राहुल राठौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



