Homeटेक्नोलॉजीइंडिगो फ्लाइट में टेकऑफ से पहले पक्षी टकराया: बेंगलुरु से मुंबई...

इंडिगो फ्लाइट में टेकऑफ से पहले पक्षी टकराया: बेंगलुरु से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, फ्लाइट एक घंटे देरी के बार उड़ सकी




बेंगलुरु से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6283 शुक्रवार शाम टेकऑफ से ठीक पहले बर्ड हिट का शिकार हो गई। विमान को शाम 7:04 बजे उड़ान भरनी थी, तभी उससे एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद पायलट विमान को वापस बे पर ले गया। PTI के मुताबिक, घटना के बाद एयरबस A321Neo विमान के दोनों इंजन की जांच की गई। साथ ही दूसरी चीजों की भी तकनीकी जांच की गई। इसमें एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। अधिकारियों ने कहा कि विमान पूरी तरह से सुरक्षति है। इसके बाद रात 8:46 बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। हालांकि फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। क्या है ‘बर्ड हिट’ एविएशन में ‘बर्ड हिट’ का मतलब होता है जब कोई पक्षी उड़ते या उतरते विमान से टकरा जाता है। यह अक्सर एयरपोर्ट के आसपास खुले कचरे या पेड़ों की वजह से होता है, जहां पक्षी ज्यादा आते हैं। ऐसे हादसों से इंजन को नुकसान पहुंच सकता है। ………………… यह खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया हफ्ते में करीब 800 घरेलू फ्लाइट्स घटाएगी: इंडिगो भी 7% उड़ानें कम करेगी, महंगा फ्यूल और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने का असर
टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया हफ्ते करीब 800 घरेलू उड़ानों में कटौती कर रही है। यह बदलाव जून से अगस्त 2026 के बीच रहेगा। कंपनी ने यह फैसला जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण लिया है। वहीं एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडिगो भी अपनी घरेलू उड़ानों में 5% से 7% की कटौती कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments