Homeअपराधइंस्टाग्राम चैट से खुला राज, पाकिस्‍तान से रची जा रही थी साजिश,...

इंस्टाग्राम चैट से खुला राज, पाकिस्‍तान से रची जा रही थी साजिश, पुणे में करने वाले थे कुछ बड़ा


Last Updated:

कर्नाटक के तुमकूरु में 24 वर्षीय युवक अल्ला बख्शू को पाकिस्तानी आतंकी के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोप में अरेस्‍ट किया गया है. जांच एजेंसियों को इंस्टाग्राम चैट में पुणे में हत्या की साजिश और देश की आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाली बातचीत के संकेत मिले हैं. केंद्रीय एजेंसी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Zoom

पाकिस्‍तानी आतंकियों के इशारे पर साजिश रच रहे युवक को पुलिस ने अरेस्‍ट किया है.

Crime News: इंस्‍टाग्राम पर पाकिस्‍तानी आतंकियों से चैट करने वाले 24 वर्षीय युवक को तुमकूरु से गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वह पाकिस्तान स्थित एक संदिग्ध आतंकी के लगातार संपर्क में था और अगले महीने पुणे में एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहा था. गिरफ्तार युवक की पहचान अल्ला बख्शू (24) के रूप में हुई है, जो तुमकूरु शहर के श्रीरामनगर इलाके का रहने वाला है. उसे तुमकूरु टाउन पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश के नेतृत्व वाली टीम ने क्यातसंद्रा के पास से दबोचा है. यह कार्रवाई केंद्रीय जांच एजेंसी के इंटेल पर की गई है.

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी लंबे समय से एक पाकिस्तानी आतंकी के इंस्टाग्राम अकाउंट की निगरानी कर रही थी. इस दौरान उन्हें पता चला कि वह आतंकी लगातार एक भारतीय युवक से संपर्क में है. जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि वह युवक कोई और नहीं, बल्कि तुमकूरु का अल्ला बख्शू है. सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब जांचकर्ताओं ने उनकी चैटिंग को पढ़ा. चैट में आतंकी ने अगले महीने पुणे में एक व्यक्ति की हत्या की योजना बनाई थी.

हत्यारोपी पाकिस्तानी ने साफ शब्दों में कहा था कि तुमकूरु से लड़के लाए जाएंगे इस काम के लिए. पुलिस के अनुसार, चैट में कई ऐसे मैसेज मिले हैं जो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं. आतंकी ने देश के आंतरिक मुद्दों पर भड़काऊ बातें कीं और खासकर एक विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले संदेश भी भेजे गए थे. एजेंसियों को शक है कि यह पाकिस्तानी किसी बड़े आतंकी संगठन से जुड़ा है.

सूत्रों ने बताया कि पुख्‍ता सबूत हाथ लगते ही केंद्रीय जांच टीम ने तुमकूरु पुलिस को अलर्ट कर दिया गया. पुलिस ने बिना समय गंवाए अल्ला बख्शू को उसी समय दबोच लिया. जांच में यह भी पता चला है कि अल्ला बख्शू के संपर्क में एक और युवक भी है. पुलिस का कहना है कि यह साजिश अकेले की गई थी या इससे जुड़ा कोई और नेटवर्क है, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल उस दूसरे संदिग्ध की तलाश के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments