Homeअपराधभूतिया नाला के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से...

भूतिया नाला के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान


Last Updated:

जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवारपुर चौकी के भूतिया नाला के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने कुंवारपुर चौकी में सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. मृतक का दाहिने हाथ पर दीपक लिखा हुआ है..

Zoom

मनेन्द्रगढ़ भूतहिया नाला में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

मनेन्द्रगढ़. जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवारपुर चौकी के भूतिया नाला के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी, जबकि पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, भूतिया नाला के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत जमथान के सरपंच को दी. इसके बाद सरपंच एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव मिलने की पुष्टि होने पर कुंवारपुर चौकी में सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, जांच दल और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है. घटनास्थल से एक टोपी, दो अलग-अलग स्थानों पर जूते और एक इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है. वहीं आसपास घसीटने के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं अन्य स्थान पर करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया हो.

दाहिने हाथ पर दीपक का नाम
पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है. उसके दाहिने हाथ पर गोदना से “दीपक” नाम लिखा हुआ पाया गया है, जो पहचान का एक महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है. लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं.

ग्रामीण ने दी थी सबसे पहले सूचना
स्थानीय ग्रामीण मनमोहन संधे ने बताया कि सुबह कुछ लोग जमथान की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा. इसकी जानकारी ग्रामीणों और सरपंच को दी गई. इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव मिलने की पुष्टि होने पर कुंवारपुर चौकी में सूचना दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments