Homeट्रैवलझारखंड का मिनी कश्मीर बना ढाईकुशुम गांव, जहां है झरने और कॉटेज...

झारखंड का मिनी कश्मीर बना ढाईकुशुम गांव, जहां है झरने और कॉटेज के साथ सुकून भरी वादियां


Last Updated:

Best Tourist Spot: कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर एक रील काफी वायरल हुई थी, जिसमें सवाल पूछा गया था “झारखंड को कौन जानता है, झारखंड में है ही क्या?” लेकिन अगर कोई व्यक्ति एक बार भी झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देख ले, तो शायद उसके मन में ऐसा सवाल दोबारा कभी न आए. घने जंगल, ऊंचे पहाड़, बहती नदियां, झरने और सुकून से भरी वादियां… झारखंड प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं.

अगर आप जमशेदपुर से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर घाटशिला रोड की ओर निकलते हैं तो रास्ते में एक बेहद खूबसूरत जगह पड़ती है ढाईकुशुम गांव. इन दिनों यह गांव तेजी से लोगों के बीच पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. यहां पहुंचते ही ऐसा महसूस होता है मानो आप झारखंड में नहीं बल्कि कश्मीर के किसी खूबसूरत इलाके जैसे सोनमर्ग या गुलमर्ग में आ गए हैं.

1001067388.jpg 2026 06 1c9a2bb1f04a7752fd55b4a053a17483

ढाईकुशुम गांव की सबसे खास बात यहां की प्राकृतिक शांति और ठंडी हवाएं हैं. गर्मी के दिनों में भी यहां का मौसम लोगों को सुकून देता है. दूर-दूर तक फैली हरी-भरी घास, पहाड़ों के बीच बहती नदी, छोटे-छोटे झरने और हर तरफ फैली हरियाली इस जगह को बेहद खास बना देती है. शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर यह जगह लोगों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाती है.

1001067375.jpg 2026 06 9e782d5a552b5314e2a1a2f525ddf1a4

यहां आने वाले पर्यटक सिर्फ घूमने नहीं बल्कि खुद को मानसिक रूप से रिलैक्स करने भी आते हैं. कई लोग अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ यहां समय बिताना पसंद करते हैं. इस गांव की सबसे खास बात यह है कि यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए खूबसूरत कॉटेज भी बनाए गए हैं. लकड़ी और प्राकृतिक डिजाइन से बने ये कॉटेज लोगों को एक अलग ही अनुभव देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

1001067377.jpg 2026 06 8a73eb6a83c5050703958455443631be

सुबह की ठंडी हवा, पक्षियों की आवाज और पहाड़ों के बीच उगता सूरज यहां के माहौल को और भी खूबसूरत बना देता है. ढाईकुशुम गांव उन लोगों के लिए एक परफेक्ट जगह बन चुका है जो भीड़भाड़ से दूर कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं. यहां का शांत वातावरण लोगों को मानसिक शांति के साथ प्रकृति से जुड़ने का एहसास कराता है.

1001067379.jpg 2026 06 2f0f2155cb375b085bdd9138c9f12827

बता दें कि झारखंड सिर्फ खदानों और उद्योगों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और अनदेखी वादियों के लिए भी जाना जाता है. ढाईकुशुम गांव इसकी एक खूबसूरत मिसाल है, जो हर आने वाले को अपनी सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments