Homeटेक्नोलॉजीTMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु का इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी: दावा-...

TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु का इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी: दावा- 20 लोकसभा सांसद भी BJP के संपर्क में; 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया


  • Hindi News
  • National
  • Mamata Banerjee TMC Crisis Update; Sukhendu Sekhar Roy | West Bengal Trinamool Congress

कोलकाताकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सांसदों की सीक्रेट मीटिंग की यह तस्वीर सामने आई है। जिसमें सुखेंदु शेखर भी नजर आ रहे हैं।

विधायकों के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी ममता का साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुखेंदु ने लोकसभा के करीब 20 सांसदों के साथ सीक्रेट मीटिंग की। इसकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया और अरूप चक्रवर्ती नजर आए।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि ये सभी सांसद BJP के भूपेंद्र यादव के घर पर मिले थे। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

लोकसभा में TMC के 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। पिछले दिनों हुए घटनाक्रम में बंगाल के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं।

सुखेंदु ने इस्तीफे के बाद मीडिया से कहा था कि पार्टी के

quote image 7 1780905155

TMC के सांसदों से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी भी दिल्ली पहुंचे

comp 13 9 1780909084

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

त्यागपत्र में भाजपा की तारीफ, TMC की पोल खोली

अपने इस्तीफे में सुखेंदु ने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में TMC की हार के लिए पार्टी की आलोचना की। इस जनादेश को ममता के 15 साल के अराजक शासन का नतीजा बताया। पढ़ें क्या थीं इस्तीफे में लिखी 4 अहम बातें…

  • यह शासन बड़े पैमाने पर बेलगाम भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कानून-व्यवस्था और रोजगार जैसे क्षेत्रों में बुरी तरह नाकाम रहा।
  • इतिहास में पहली बार लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी जनादेश दिया। यह जनादेश तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के अराजक शासन को खत्म करने के लिए था।
  • पार्टी उस तरीके से नहीं चल रही थी, जैसे चलनी चाहिए। कई नेताओं को स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति नहीं थी। कई-कई बार नेताओं की राय भी नहीं ली जाती थी।
  • पार्टी के भीतर ऐसे हालात लंबे समय से चल रहे थे। कई नेताओं ने मजबूरी में इसे स्वीकार कर लिया था। ममता ने चुनाव हारने के बाद न आत्ममंथन किया, न कारण जानने की कोशिश की।
  • सुखेंदु ने नई चुनी गई BJP सरकार की भी तारीफ की और कहा कि वे अपने घोषणापत्र के अनुसार राज्य के विकास के लिए कदम उठा रहे हैं। उसने पुनर्निर्माण के लिए पहल शुरू कर दी है।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुखेंदु बोले- अब मैं आम आदमी, चाहता हूं नई सरकार सबकी जांच करे

अपना इस्तीफा सौंपने के बाद सुखेंदु ने कहा बंगाल के इतिहास में पहली बार, पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार सत्ता में आई है। वोटिंग परसेंट 98% पहुंच गया। पार्टी ने इस पर कोई चर्चा नहीं की। 15 साल से सत्ता में रहे लोग आम लोगों की पहुंच से दूर हो गए। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया। इसके बजाय बिचौलिए, चोर, डकैत और बलात्कारी आगे आ गए। करोड़ों रुपए लूटे गए। अब यह सब सामने आ रहा है।

सुखेंदु ने कहा- मैं अब एक आम नागरिक हूं। नई सरकार से मांग कर सकता हूं कि वे पिछले 5 सालों में बंगाल के हर अस्पताल में हुई खरीदारी की जांच करें। फोरेंसिक ऑडिट होना चाहिए। हमारे देश में बलात्कार और हत्या की घटनाएं अक्सर होती रही हैं। उस समय, नेताओं और प्रशासकों ने इस बारे में कोई विचार-विमर्श या चर्चा नहीं की। लेकिन जिन लोगों ने उन्हें वहां भेजा था, उन्हीं ने अब उन्हें नीचे गिरा दिया है। इसलिए सबकी जांच होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments