Homeटेक्नोलॉजीहिमाचल के 3 जिलों में हीटवेव का अलर्ट: आज रात से...

हिमाचल के 3 जिलों में हीटवेव का अलर्ट: आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव, 2 दिन भारी ओलावृष्टि; 15 जून तक बरसेंगे बादल – Shimla News




हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज गर्मी में इजाफा होगा। मौसम विभाग (IMD) ने ऊना, बिलासपुर और सोलन जिला के निचले इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर रखा है। राज्य के मैदानी इलाकों के तापमान में आज एक से दो डिग्री का उछाल आएगा। मगर यह गर्मी ज्यादा वक्त परेशान नहीं करेगी। IMD के अनुसार- आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके असर 15 जून तक रहेगा। कल और परसों कई भागों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में ओलावृष्टि और तूफान से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कल और परसों यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कई भागों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है। राज्य में 15 जून तक मौसम खराब रहेगा। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी और पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना रहेगा। 11 शहरों का पारा 35 डिग्री पार पहुंचा वहीं बीते मंगलवार को दिनभर धूप खिलने से तापमान में उछाल दर्ज किया गया और राज्य के 11 शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंच गया । ऊना का पारा सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा के साथ 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हमीरपुर के नेरी का तापमान 39.1 डिग्री, कांगड़ा का 38.8 डिग्री, मंडी व बिलासपुर का 38 डिग्री पहुंच गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल आया है। आज हीटवेव चलने से कई शहरों का तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने का पूर्वानुमान है। राज्य के पर्यटन स्थलों के मौसम का हाल हिमाचल के मैदानी इलाके जरूर तपे है, लेकिन राज्य के मशहूर पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे पहाड़ों पर पहुंचे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।शिमला का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री, मनाली का 27.2 डिग्री और कुफरी 23.1 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। लाहौल स्पीति के अधिकतर पर्यटन स्थलों पर इन दिनों 5 से 10 डिग्री के बीच पारा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments