Last Updated:
भोपाल कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की लग्जरी कार ठगी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में शैलेश जोशी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 5 करोड़ की 40 लग्जरी कारें और 2 बाइक बरामद की हैं.
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो
भोपाल कमिश्नर रेट ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की लग्जरी कार ठगी का भंडाफोड़ कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही 5 करोड़ की 40 करें और दो बाइकों को भी मौके से बरामद किया है. पुलिस ने ट्रैवल एजेंसियों से सांठगांठ कर करोड़ों की ठगी का खुलासा करते हुए इस मामले में शैलेश जोशी समेत 6 आरोपी गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार इस गैंग का नेटवर्क मध्यप्रदेश के अलावा भी कई राज्यों में फैला हुआ है.
विदिशा निवासी गोविंद कुशवाहा ने कार बिक्री में धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उनकी शिकायत पर अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. गोविंद का आरोप था कि उन्होंने अपनी कार को बेचने के लिए आरोपी शौलेश जोशी को दी थी. लेकिन वाहन बेचने के बाद उन्हें रकम नहीं दी गई. जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर गैंग का पर्दाफाश किया.
भोपाल कमिश्नरेट पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लग्जरी कार ठगी करने वाले गिरोह का नेटवर्क मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली तक फैला हुआ था. पुलिस ने इस मामले में शैलेश जोशी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इस तरह वाहनों की करते थे हेराफेरी
जांच के अनुसार, आरोपी शैलेश जोशी अपने साथियों और कुछ ट्रैवल एजेंसियों के संचालकों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चला रहा था. गिरोह लोगों से वाहन किराए पर लेने या बिक्री कराने के नाम पर महंगी कारें अपने कब्जे में लेता था और बाद में उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देता था. पुलिस को यह भी पता चला है कि कई वाहन ऐसे लोगों को बेचे गए, जिनके पास वाहन चलाने के वैध दस्तावेज तक नहीं थे.
मामले में पुलिस ने शैलेश जोशी, वहीद अली, अजय जोशी, अरुण नाथ, राजा मीणा और रेहान खान को गिरफ्तार किया है. वहीं मुख्य आरोपी विजयजीत सिंह गौर सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
पुलिस के मुताबिक गिरोह अब तक 15 से 20 महंगी गाड़ियों की बिक्री कर चुका है. जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस फर्जीवाड़े का नेटवर्क अन्य राज्यों तक भी फैला हो सकता है, जिसके चलते मामले की जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



