Homeटेक्नोलॉजीCM विजय का AI-डीपफेक वीडियो बनाकर ठगी की कोशिश, FIR: लोगों...

CM विजय का AI-डीपफेक वीडियो बनाकर ठगी की कोशिश, FIR: लोगों से वॉट्सएप पर जुड़ने को कहा; पाकिस्तान से जुड़े फेसबुक अकाउंट भी मिले


  • Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu CM Vijay AI Deepfake Scam | Case Filed, WhatsApp Alert Issued

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पहचान का इस्तेमाल कर बनाए गए AI डीपफेक वीडियो से लोगों को ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है।

इस वीडियो की जांच में इसके AI से बनाए जाने की पुष्टि हुई। तमिलनाडु पुलिस की CB-CID ने 1 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में विजय जैसे दिखने वाला व्यक्ति हिंदी में लोगों से बात करते हुए आर्थिक मदद के लिए एक वॉट्सऐप नंबर पर संपर्क करने को कह रहा था।

इस फर्जी वीडियो को फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाकर लोगों को ठगने की कोशिश की गई।

जांच में कुछ फर्जी वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट्स के पाकिस्तान से संचालित होने की आशंका सामने आई है।

एक नहीं, कई डीपफेक वीडियो

CB-CID की शुरुआती जांच में मुख्यमंत्री विजय के नाम पर आर्थिक मदद का दावा करने वाले कई AI डीपफेक वीडियो मिले हैं। ये अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा रहे थे।

Meta से मांगी अकाउंट और लॉग की जानकारी

जांच के लिए CB-CID ने फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta से संपर्क किया है। पुलिस ने फर्जी अकाउंट्स और वीडियो अपलोड से जुड़े लॉग की जानकारी मांगी है।

जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किसने बनाया, किसने अपलोड किया और इसे फैलाने के लिए किन अकाउंट्स और नंबरों का इस्तेमाल हुआ।

फर्जी वीडियो हटाने की कार्रवाई शुरू

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इन वीडियो को हटाने और उनका प्रसार रोकने को कहा है। साइबर टीम आरोपियों की पहचान में जुटी है।

पुलिस की अपील- नंबरों पर संपर्क न करें

तमिलनाडु पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे वीडियो में दिए फोन नंबरों पर संपर्क न करें और न ही बताए गए WhatsApp ग्रुप में जुड़ें।

पुलिस ने साफ किया कि मुख्यमंत्री की आर्थिक मदद का दावा करने वाले ये वीडियो फर्जी AI डीपफेक हैं। लोगों से इन्हें नजरअंदाज करने और परिवार-रिश्तेदारों को भी सावधान करने की अपील की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments