Homeव्यवसायThe Bonus Market Updates: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, डॉलर के...

The Bonus Market Updates: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत; किन कंपनियों का नफा-नुकसान?


आज लगातार चौथे दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार खत्म होने के समय सेंसेक्स में 300 से अधिक अंकों की तेजी दिखी, जबकि निफ्टी में भी 90 से अधिक अंकों का उछाल दिखा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 08 पैसे मजबूत होकर 94.52 पर बंद हुआ। आज के कारोबारी सत्र में किन कंपनियों का नफा-नुकसान हुआ? जानिए इस खबर में

सेंसेक्स-निफ्टी में कितनी तेजी?

भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक- सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 347.14 अंक या 0.45 फीसदी चढ़कर 77,155.62 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 410.51 अंक या 0.53 फीसदी उछलकर 77,218.99 पर पहुंच गया था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 96.55 अंक या 0.40 फीसदी बढ़कर 24,085.70 पर समाप्त हुआ।

किन बड़ी कंपनियों को नफा-नुकसान?

इंट्राडे में बेंचमार्क 119.05 अंक या 0.49 फीसदी बढ़कर 24,108.20 तक गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में ट्रेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा 7.06 फीसदी की वृद्धि हुई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एटर्नल, टाटा स्टील, इंफोसिस, टाइटन और भारती एयरटेल भी लाभ में रहे। बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 79.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमजोरी से निवेशक भावना मजबूत रही।

ये भी पढ़ें- Crude Oil Price Update: कच्चे तेल के दाम नरम, ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे; कंपनियों को कितना लाभ?

वैश्विक बाजारों का हाल कैसा?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स ऊपर बंद हुए। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजार मिश्रित रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को ज्यादातर गिरावट के साथ समाप्त हुए थे।

ये भी पढ़ें- Defence: रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी, FY26 में उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

एफआईआई की बिकवाली और पिछले सत्र का प्रदर्शन कैसा?

विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 749.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। यह एक दिन की राहत के बाद हुई बिकवाली थी। मंगलवार को सेंसेक्स 544.15 अंक या 0.71 फीसदी उछलकर 76,808.48 पर बंद हुआ था। निफ्टी 135.25 अंक या 0.57 फीसदी चढ़कर 23,989.15 पर समाप्त हुआ था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments