Homeअपराध'मेरे बर्थडे पर ही तुम छोड़कर चले गए', मंगेतर की हत्‍या करने...

‘मेरे बर्थडे पर ही तुम छोड़कर चले गए’, मंगेतर की हत्‍या करने वाली सिया का पोस्‍ट – real estate businessman Ketan Agarwal murder fiance Siya Goyal


Last Updated:

Pune Businessman Murder: राजा रघुवंशी हत्‍याकांड के बारे में पूरा देश जानता है. राजा की पत्‍नी सोन‍म ने कथित तौर पर किस तरह से उनकी हत्‍या की साजिश रची थी, उस खुलासे से हर कोई हैरान रह गया था. अब पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के साथ भी कुछ वैसा ही हुआ है. बस जगह और तिथि अलग है, पर हत्‍या की साजिश का तौर-तरीका तकरीबन एक जैसा है.

Zoom

20 साल की सिया गोयल ने अपने ही मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्‍या करने की बात कबूल की है.

Pune Businessman Murder: आपने राजा रघुवंशी हत्‍याकांड के बारे में सुना होगा. मध्‍य प्रदेश के रहने वाले राजा की हत्‍या की साजिश रचने का आरोपी उनकी ही पत्‍नी सोनम पर लगा है. घूमने का बहाना बनाकर राजा को मेघालय ले जाया गया था और वहीं गहरी खाई में धक्‍का देकर उनको मौत के घाट उतार दिया गया. अब कुछ इसी तरह की कहानी महाराष्‍ट्र में सामने आई है. पुणे के एक रियल एस्‍टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्‍या कुछ उसी तरह से की गई है. उनके मंगेतर सिया गोयल पर इसकी साजिश रचने का आरोप है. सिया ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर केतन को रास्‍ते से हटाने का फैसला किया था. पुलिस का कहना है कि सिया ने इस बात को कबूल किया है.

दरअसल, पुणे में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है. सिया गोयल ने अपने मंगेतर और कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने की बात कबूल की है. पुलिस के मुताबिक, सिया ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को महाराष्ट्र के लोनावला के पास लोहागढ़ किले से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात के बाद सामने आई सिया की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया.

हादसा की शक्‍ल देने की कोशिश

केतन अग्रवाल पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी थे. शुरुआती जांच में उनकी मौत को हादसा माना गया था. बताया गया था कि वह किले पर तस्वीरें लेते समय गहरी खाई में गिर गए थे, लेकिन बाद में पुलिस जांच में यह मामला हत्या का निकला. जांच के दौरान सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली.

सिया के घड़ियाली आंसू

हैरानी की बात यह है कि केतन की मौत के बाद सिया ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उसने अपने मंगेतर के निधन पर शोक जताया था. इसमें सिया ने लिखा था, ‘तुम मेरे जन्मदिन पर मुझे छोड़कर चले गए. हमारी शादी होने ही वाली थी, फिर तुमने ऐसा क्यों किया? मेरे पास कई सवाल हैं, जिनका जवाब अब कभी नहीं मिलेगा. जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी तो तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए? रेस्ट इन पीस.’ इस पोस्ट में केतन का एक वीडियो और दोनों के साथ डांस करते हुए कुछ दृश्य भी शामिल थे. बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना चल रहा था और कैप्शन में लिखा था, ‘मेरे दिल को पता है कि तू यहीं है, वापस आ जा.’

सिया की अलग कहानी

‘हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सिया और चेतन पिछले एक साल से रिश्ते में थे. जांच में सामने आया है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे अपनी जिंदगी की राह का रोड़ा मानने लगी थी. इसी वजह से दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने दावा किया है कि यह उनके बेटे की हत्या की दूसरी कोशिश थी. उनका कहना है कि 14 जून को भी सिया और चेतन ने केतन की हत्या की साजिश रची थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सके. इसके बाद 18 जून को उसे फिर लोहागढ़ किले पर ले जाया गया और वहां से धक्का देकर मार डाला गया.

केतन के पिता का गंभीर आरोप

विशाल अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया है कि सिया के परिवार के कुछ सदस्य (उसके माता-पिता, भाई और बुआ) भी इस साजिश की जानकारी रखते थे. उन्होंने मांग की है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच हो और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments