Homeअपराधद‍िल्‍लीवालों का इस मह‍िला ने कर रखा था 'नाक में दम', कभी...

द‍िल्‍लीवालों का इस मह‍िला ने कर रखा था ‘नाक में दम’, कभी स्‍कूल, तो कभी सरकारी ऑफ‍िस को बनाती थी ‘न‍िशाना’


होमताजा खबरDelhi

इस मह‍िला ने कर रखा था ‘नाक में दम’, कभी स्‍कूल, तो कभी ऑफ‍िस थे ‘न‍िशाना’

Last Updated:

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था. इस महिला ने कभी स्‍कूलों को अपना निशाना बनाया, तो कभी सरकारी ऑफिसों में दहशत फैला दी. दिल्‍ली पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला है और बंगला साहिब गुरुद्वारे के करीब से अरेस्‍ट कर लिया है.

Zoom

आखिरकार पकड़ी गई दिल्‍ली पुलिस की नाक में दम करने वाली खिलाड़न.

Delhi Crime News: इस महिला ने बीते चार महीनों से दिल्‍लीवालों की नाक में दम कर रखा था. कभी स्‍कूल, तो कभी सरकारी दफ्तर इसके निशाने पर होते थे. इस महिला ने बीते चार महीनों में औसतन हर 40 मिनट में एक ऐसा कारनामा किया, जिसने पुलिस-प्रशासन से लेकर मासूम बच्‍चों तक के माथे पर पसीना ला दिया. चार महीने चली लंबी कवायद के बाद दिल्‍ली पुलिस ने नकेवल इस महिला को खोज निकाला है, बल्कि उसे बंगला साहिब गुरुद्वारे के करीब से अरेस्‍ट भी कर दिया है.

पुलिस के अनुसार, इस महिला ने बीते चार महीनों में देश के अलग-अलग स्‍कूलों और दफ्तरों में 200 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजे थे. इन ईमेलों में कभी बम होने की झूठी सूचना दी जाती थी, तो कभी ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाते. यह महिला ईमेल के जरिए कभी किसी दफ्तर में भ्रष्टाचार की बात कहती, तो कभी अरावली क्षेत्र से जुड़े मुद्दों का जिक्र करती थी. पुलिस ने इस आरोपी महिला की पहचान 41 वर्षीय सीमा लोहुमी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली है.

क्‍या था मामला और कैसे पकड़ में आई महिला?

  1. जांच में सामने आया कि वह 9 फरवरी 2026 से लगातार अलग-अलग सरकारी विभागों, स्‍कूलों और संस्थानों को ईमेल भेज रही थी. हर बार ईमेल कंटेंट ऐसा होता था कि उसे नजरअंदाज करना किसी भी एजेंसी के लिए संभव नहीं था.
  2. इस महिला ने बीते चार महीनों में कई अलग-अलग स्‍कूलों में बम होने की सूचना दी थी. इस सूचना के बाद स्‍कूलों को खाली करना पड़ा था. हर बार जांच में सूचना झूठी निकलती थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से एजेंसियों को पूरी कार्रवाई करनी पड़ती थी.
  3. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ईमेल से जुड़े मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू किया. लेकिन, आरोपी महिला भी काफी चालाक थी. उसका मोबाइल लंबे समय तक बंद रहता था. बावजूद इसके, पुलिस की टेक्निकल टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रही.
  4. जांच के दौरान कई डिजिटल सुराग जुटाए गए और ट्रेक्निकल सर्विलांस का दायरा बढ़ाया गया. 18 जून को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद पुलिस ने अपना यह ऑपरेशन तेज कर दिया. आखिरकार 21 जून को तकनीकी सर्विलांस के जरिए संदिग्ध की लोकेशन गुरुद्वारा बंगला साहिब के आसपास मिली.
  5. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए बंगला साहिब के बाहर से महिला को हिरासत में ले लिया.

पूछताछ में सामने आई यह बात

पूछताछ में पता चला कि वह लंबे समय से इस तरह के ईमेल भेज रही थी. वहीं, परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला का इलाज भी चल रहा है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन ईमेलों के पीछे उसका वास्तविक मकसद क्या था और क्या इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है. जांच एजेंसियां उसके डिजिटल रिकॉर्ड और संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments