Homeअपराध33 डिग्री टेंपरेचर में हुडी! यहीं से पुलिस को मिली केतन हत्‍याकांड...

33 डिग्री टेंपरेचर में हुडी! यहीं से पुलिस को मिली केतन हत्‍याकांड की कड़ी, सिया की इस गलती ने बेनकाब की साजिश


Last Updated:

Ketan Murder Case: 33 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर में हुडी पहने एक शख्‍स ने केतन हत्‍याकांड की उलझी हुई गुत्‍थी की पहली गांठ खोल दी. इसके बाद, सामने आई सीसीटीवी फुटेज ने हर उस सवाल का जवाब दे दिया, जो हत्‍याकांड की जांच कर रही पुलिस टीम के दिमाग में तैर रहे थे. आखिर, हुडी वाला शख्‍स कौन था और सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को क्‍या मिला, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

टेंपरेचर, हुडी और सीसीटीवी फुटेज ने कुछ इस तरह खोली केतन हत्‍याकांड की गुत्‍थी.

Ketan Murder Case: केतन हत्‍याकांड की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सिया ने 18 दिनों में तीन बार लोहागढ़ किला जाने की जिद की थी. सिया लोहागढ़ किला जाने की जिद क्‍यों कर रही थी, इस सवाल का जवाब ढूंढते-ढूढते पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लग गई. इस सीसीटीवी फुटेज में हुडी पहने हुआ एक युवक किले में जाता हुआ नजर आ रहा था. ऐसे में, पुलिस के जहन में दूसरा सवाल यह था कि 33 डिगी सेल्सियस के टेंपरेचर में इस युवक ने हुडी क्‍यों पहन रखी है? बस यही सवाल केतन हत्‍याकांड की जांच कर रही पुलिस टीम के लिए सुराग की पहली कड़ी बन गई.

  1. जांच आगे बढ़ी तो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने सभी सवालों के जवाब एक-एक कर देना शुरू दिए. शुरुआती फुटेज में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया. फुटेज में सिया और केतन के बीच चल रही सभी गतिविधियां सामान्‍य थी.
  2. 18 जून की सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक की फुटेज में कुछ भी ऐसा नहीं था, जिसे देखने के बाद किसी तरह का कोई शक हो. पुलिस टीम सीसीटीवी की पड़ताल खत्म कर निकलने ही वाली थी, तभी उनकी नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जिसने हुडी और हेडफोन पहन रखी थी.
  3. पुलिस ने जब उस दिन का तापमान गूगल पर देखा तो वह करीब 33 डिग्री सेल्सियस पाया गया. ऐसे मौसम में हुडी पहनकर घूमने वाले व्यक्ति को लेकर पुलिस के मन में कई सवाल उठे. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज दोबारा देखा गया और इस बार पूरा फोकस उसी हुडी पहने युवक पर रखा गया.
  4. फुटेज में दिखाई दिया कि वह युवक नीचे से दौड़ते हुए आया. उसने जैसे ही उसने केतन और सिया को देखा, वह अचानक रुक गया और बैठ गया. पुलिस का दावा है कि फुटेज में हुडी पहने युवक ने हाथ से इशारा किया, जिस पर सिया ने भी हल्का सा संकेत किया.
  5. फुटेज की जांच में पुलिस ने यह भी पाया कि हुडी वाले शख्स के पहुंचने से पहले सिया बार-बार पीछे मुड़कर देख रही थी. लेकिन जब हुडी वाला शख्स सिया और केतन को देखकर बैठ गया, तब सिया और उसने बीच हाथों से इशारेबाजी हुई.

बिना टिकट लिए हुडी वाला युवक गया था किले में
पुलिस के अनुसार, किले में जाने के लिए टिकट खरीदना होता है. मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण केतन टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर नहीं कर पा रहा था. इसी वजह से केतन और सिया कुछ समय तक उसी स्थान पर खड़े रहे थे. इसी दौरान ये हुडी वाला शख्स थोड़े देर बैठने के बाद बिना टिकट लिए ही ऊपर चला गया. जांच के दौरान पुलिस टीम घटनास्थल पर भी पहुंची. घटनास्थल और सीसीटीवी देख कर पुलिस को यकीन हो गया कि मामला गड़बड़ है और आगे की जांच की तरूरत है.

केतन की बहन से पूछताछ में पता चली थी यह बात
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने केतन की बहन संजना से भी करीब 8 से 9 घंटे तक पूछताछ की है. पूछताछ के बाद पुलिस का शक पुख्‍ता हो चला था. परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 4 जून को केतन को लोहगढ़ जाने की इजाजत नहीं दी थी. इसके बाद केतन ने अपनी मां को बताया कि लोहागढ़ नहीं जा पाने की वजह से सिया बहुत रोई थी. यह बात पता चलने के बाद उसकी मां ने 14 जून को लोहागढ़ जाने की इजाजत दे दी थी. केतन ने अपनी मां को यह कि लोहागढ़ जाने के लिए सिया ने उसके ऊपर बहुत प्रेशर बनाया था.

18 जून के सरप्राइज ने ले ली केतन की जिंदगी
सूत्रों के अनुसार, 17 जून को केतन ने अपनी मां को बताया था कि 18 जून को सिया के दोस्त ने सरप्राइज प्लान किया है, जिसके चलते उसे जाने की अनुमति मिल गई. पुलिस जांच में सामने आया कि सिया ने कथित तौर पर योजना बनाई थी कि किले पर पहुंचने के बाद वह थकने का बहाना कर बैठ जाएगी. इसे संकेत मानकर चेतन को साजिश को आगे बढ़ाना था. आरोप है कि जैसे ही सिया बैठी, केतन भी रुक गया और उसी दौरान चेतन ने उसे धक्का देकर खाई में गिरा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. सभी तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments