Last Updated:
mumbai train stabbing news: मुंबई के ट्रेन में हुई हत्या मामले की पूरी घटना मंगलवार रात करीब 10:42 बजे शुरू हुई. मयंक और रोशन दोनों अंधेरी स्टेशन से चर्चगेट-नालासोपारा लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में चढ़े. उस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही थी. डिब्बे का दरवाज़ा खुला होने की वजह से बारिश का पानी अंदर आ रहा था. मयंक पानी को अंदर आने से रोकने के लिए दरवाजा बंद करना चाहता था जबकि रोशन दरवाज़ा खुला रखने पर अड़ा था. इसी वजह से दोनों में बहस होने लगी.
मुंबई ट्रेन मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी रोशन को अरेस्ट कर लिया है.
मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक छोटी सी बहस ने 22 साल के युवक मयंक लोहार की जान ले ली. बारिश के दौरान ट्रेन का दरवाजा खुला रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक यात्री ने चाकू से हमला कर मयंक की हत्या कर दी.
घटना मंगलवार रात चर्चगेट-नालासोपारा लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में हुई. भारी बारिश के कारण ट्रेन का दरवाजा खुला था और पानी अंदर आ रहा था. मयंक दरवाजा बंद करना चाहता था जबकि आरोपी रोशन सुवर्णा उसे खुला रखने की बात कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.
डिब्बे में मौजूद लोगों ने की थी कोशिश
डिब्बे में मौजूद यात्रियों ने दोनों को समझाने की कोशिश की. यात्रियों ने मयंक को भी सलाह दी कि वह दूसरी तरफ जाकर खड़ा हो जाए, ताकि विवाद खत्म हो सके. मयंक ने बात मान ली और चुपचाप दूसरी तरफ चला गया लेकिन आरोपी रोशन का गुस्सा शांत नहीं हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह मयंक को लगातार गालियां देता रहा था. ट्रेन जब गोरेगांव और मलाड स्टेशन के बीच पहुंची तभी रोशन ने अपने बैग से चाकू निकाला और मयंक पर हमला कर दिया.
कई बार मयंक के पेट पर मारा चाकू
आरोप है कि रोशन ने मयंक के पेट और सीने पर कई बार चाकू से वार किए. यात्रियों से भरे डिब्बे में अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन के बोरीवली स्टेशन पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी रोशन सुवर्णा को पनवेल से गिरफ्तार कर लिया. घायल मयंक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि मामूली विवाद इतना हिंसक कैसे बन गया और आरोपी के पास चाकू क्यों था?
About the Author
अरुण बिंजोला इस वक्त न्यूज 18 में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह करीब 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिए हैं और पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. करीब एक साल से न्यूज 1…और पढ़ें



