Last Updated:
siya goyal and ketan Agarwal News: पुणे के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल को घाटी में धक्का देकर हत्या करने का मामला अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. महाराष्ट्र समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस मामले ने अब बहुत ही नाटकीय और अहम मोड़ ले लिया है।. इस पूरे मामले की जांच कर रही पुणे पुलिस को इस क्राइम में चौंकाने वाली जानकारी मिली है. जांच के दौरान, केतन की हत्या से एक दिन पहले कैफे में हत्या में शामिल सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी का एक वीडियो सामने आया है.
सिया और चेतना का सीसीटीवी फुटेज बनेगा बड़ा सबूत
मुंबई. पुणे के लोहागढ़ किले में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है. वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं. केतन को घाटी में धक्का देकर हत्या करने के आरोपों की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक ऐसा वीडियो मिला है, जो पूरे मामले में अहम सबूत बन सकता है.
जांच एजेंसियों के मुताबिक, हत्या से एक दिन पहले आरोपी सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी का पुणे के एक कैफे का CCTV फुटेज सामने आया है. पुलिस को शक है कि इसी कैफे में दोनों ने केतन की हत्या की योजना पर चर्चा की थी. जानकारी के अनुसार, 17 जून को सिया और चेतन शाम करीब 4:30 बजे कैफे पहुंचे थे. दोनों ने वहां कॉफी ऑर्डर की और करीब एक घंटे तक बातचीत की. CCTV फुटेज में दोनों के बीच बातचीत और कुछ गतिविधियां जांच का हिस्सा बनी हुई हैं.
क्या है पुलिस का दावा?
पुलिस का दावा है कि इस दौरान दोनों ने कथित तौर पर हत्या की योजना, उससे जुड़े विकल्प और घटना के बाद की रणनीति पर चर्चा की हो सकती है. हालांकि, पुलिस अभी डिजिटल और अन्य सबूतों के आधार पर पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है. जांच सिर्फ कैफे की CCTV फुटेज तक सीमित नहीं है. पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल, इंटरनेट सर्च हिस्ट्री और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है.
जन्मदिन के जश्न की तैयारी कर रहा था केतन
पुलिस के अनुसार, सिया गोयल ने घटना से पहले लोहागढ़ किले से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर सर्च किए थे. जांच अधिकारी इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या यह सर्च किसी योजना का हिस्सा थी या नहीं. जांच में यह बात भी सामने आई है कि केतन अग्रवाल सिया गोयल के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी कर रहा था. बताया जा रहा है कि उसने 19 जून को सिया का जन्मदिन मनाने के लिए महाबलेश्वर में एक लग्जरी रिसॉर्ट बुक किया था.
सूत्रों के मुताबिक, केतन ने जन्मदिन समारोह के लिए बड़ी तैयारी की थी लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई. अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कैफे की यह CCTV फुटेज हत्या की साजिश की पूरी कहानी सामने ला पाएगी? आने वाले दिनों में डिजिटल सबूत इस केस की दिशा तय कर सकते हैं.
About the Author
अरुण बिंजोला इस वक्त न्यूज 18 में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह करीब 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिए हैं और पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. करीब एक साल से न्यूज 1…और पढ़ें



