Homeअपराधराजपुरा: दफ्तर में घुसकर बरसाईं गोलियां, गैंगस्टर गोल्डी ने ली जिम्मेदारी, बोला-...

राजपुरा: दफ्तर में घुसकर बरसाईं गोलियां, गैंगस्टर गोल्डी ने ली जिम्मेदारी, बोला- अगला निशाना ‘आप’ विधायिका!


Last Updated:

पटियाला के राजपुरा में अंडर ब्रिज रोड स्थित लक्ष्मी प्रॉपर्टी ऑफिस में दिनदहाड़े 8 राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई. दो नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि हमलावर पहले रमेश पाहुजा के बारे में पूछताछ कर रहे थे. घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं सोशल मीडिया पर गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और राणा ढिल्लों के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Zoom

गैंगेस्‍टर ने आप की महिला एमएलए को अगला निशाना बनाने की धमकी है.

राजपुरा. पंजाब के राजपुरा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के अंडर ब्रिज रोड पर स्थित ‘लक्ष्मी प्रॉपर्टी’ के दफ्तर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने दफ्तर के अंदर घुसकर एक के बाद एक 8 राउंड फायर किए. कोई कुछ समझ पाता इससे पहले बदमाश मौके से फरार हो गए. जिस दुकान पर गोलीबारी की गई है, उसके मालिक रमेश पाहुजा है. वह राजपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं. गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. सुबह से कर रहे थे रेकी, फिल्मी अंदाज में आए बदमाश

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नकाबपोश हमलावर सुबह से ही इलाके में रेकी कर रहे थे. वे सही मौके की तलाश में थे. वारदात के वक्त एक युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट करके बाहर ही खड़ा रहा, जबकि उसका दूसरा साथी हाथ में पिस्तौल लहराते हुए दफ्तर के अंदर दाखिल हुआ. अंदर घुसते ही हमलावर ने पूछा कि रमेश पाहुजा कहां है? खुशकिस्मती से उस समय रमेश पाहुजा दफ्तर में मौजूद नहीं थे. पाहुजा को न पाकर बौखलाए शूटर ने दफ्तर के अंदर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर बाहर भागा और अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया.

गैंगस्टर गोल्डी और राणा ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी, दी बड़ी धमकी!
इस सनसनीखेज वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने पुलिस और प्रशासन के होश उड़ा दिए. इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और राणा ढिल्लों ने ली है. फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट में गैंगस्टरों ने दावा किया कि रमेश पाहुजा राजपुरा की स्थानीय विधायिका के बेहद करीबी हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया. इतना ही नहीं, पोस्ट में सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) की स्थानीय विधायिका और पंजाब की कोषाध्यक्ष नीना मित्तल, उनके पति अजय मित्तल और बेटे लविश मित्तल का नाम लेकर धमकी दी गई है.

हाई अलर्ट पर पुलिस, सीसीटीवी खंगाल रही टीमें
सरेआम हुई इस फायरिंग और हाई-प्रोफाइल धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही सीआईए पटियाला, सीआईए राजपुरा और एसएचओ सिटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. हमलावरों के सुराग तलाशने के लिए दफ्तर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments