Homeटेक्नोलॉजीबड़नगर में पटाखों से किया था वैन में ब्लास्ट: 'फिर आ...

बड़नगर में पटाखों से किया था वैन में ब्लास्ट: ‘फिर आ गए’ क्यों लिखा, विस्फोट का मकसद क्या; ATS और फोरेंसिक टीम ढूंढ रही सुराग – Ujjain News


हवा में लटकी वैन में ब्लास्ट करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन को क्रेन से लटकाकर विस्फोट करने का वीडियो देखने के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। जिले की बड़नगर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर वैन और क्रेन को जब्त कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि 8 हजार के पटाख

.

उज्जैन, उन्हेल, नागदा और महिदपुर पहले से संवेदनशील माने जाते हैं, इसलिए जांच में स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस, यानी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड भी शामिल हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब तीन बड़े सवालों के जवाब ढूंढ रही हैं-

  1. विस्फोट के पीछे मकसद क्या था?
  2. गाड़ी पर ‘ले, फिर आ गए’ क्यों लिखा था?
  3. विस्फोटक कौन सा था और उसे कहां से लाया गया था?

40 फीट ऊंचाई पर हवा में लटकाकर उड़ाई थी वैन

दरअसल, 23 जून की रात बड़नगर के अडान मोहल्ले से मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इसमें टाटा मैजिक गाड़ी को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर हवा में लटकाया गया था। इसकी छत पर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहरा रहे थे। वैन पर ‘ले, फिर आ गए’ लिखा था। जुलूस में शामिल कुछ लोगों के हाथों में मौजूद तख्तियों पर भी यही मैसेज लिखा था।

कुछ देर बाद वैन में विस्फोट कर दिया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में शोएब पिता गब्बू, जाहिद पिता भूरा खां और तपसील उर्फ तस्लीम को अरेस्ट किया गया है। वहीं, क्रेन के मालिक पर भी केस किया गया है।

पहले देखिए, 5 तस्वीरें…

वैन को क्रेन पर करीब 40 फीट की ऊंचाई पर इस तरह लटकाया गया था।

वैन की छत पर खड़े होकर 2 युवकों ने लाल झंडे लहराए थे।

वैन की छत पर खड़े होकर 2 युवकों ने लाल झंडे लहराए थे।

कुछ देर बाद हवा में लटकी वैन में विस्फोट कर दिया गया था।

कुछ देर बाद हवा में लटकी वैन में विस्फोट कर दिया गया था।

पुलिस ने ब्लास्ट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने ब्लास्ट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जाहिद, शोएब और तपसील का जुलूस निकालते हुए पुलिस उन्हें थाने ले गई थी।

जाहिद, शोएब और तपसील का जुलूस निकालते हुए पुलिस उन्हें थाने ले गई थी।

जाहिद-तपसील ने लहराए थे झंडे

पुलिस के मुताबिक, शोएब ने अडान अखाड़े के बैनर तले मुहर्रम का जुलूस निकाला था। उसी ने कबाड़ में रखी गाड़ी को क्रेन पर लटकवाया था। विस्फोट के समय जाहिद और तपसील गाड़ी की छत पर मौजूद थे। वे ही झंडे लहराते दिखाई दिए थे। ब्लास्ट के पहले दोनों नीचे उतर आए थे।

पुलिस को आरोपियों ने करीब 8 हजार रुपए के पटाखे खरीदने का बिल भी दिया है, जिसकी तस्दीक की जा रही है।

वैन के अंदर जले हुए पटाखे और वायरिंग मिली है।

वैन के अंदर जले हुए पटाखे और वायरिंग मिली है।

2500 रुपए किराए पर ली गई थी क्रेन

क्रेन मालिक गोपाल राठौर ने पुलिस को बताया कि अडान अखाड़े के सदस्यों ने पुष्प वर्षा के लिए क्रेन किराए पर लेने की बात कही थी। 2500 रुपए किराया तय होने के बाद ड्राइवर समेत क्रेन भेज दी थी। राठौर का कहना है कि उन्हें वाहन में विस्फोट करने की कोई जानकारी नहीं थी।

शुक्रवार को उज्जैन की फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता (BDS) बड़नगर पहुंचकर वैन से सेंपल इकट्‌ठा करेंगे।

इसी क्रेन से वैन को हवा में लटकाया गया था।

इसी क्रेन से वैन को हवा में लटकाया गया था।

भीड़भाड़ वाले इलाके में किया गया ब्लास्ट

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बड़नगर के जय स्तंभ चौक पर भीड़भाड़ वाले इलाके में ये विस्फोट किया गया था। ब्लास्ट के बाद गाड़ी के पार्ट्स, कांच और दूसरी चीजें नीचे गिरीं। इससे लोगों की जान को गंभीर खतरा पैदा हुआ।

quote image 44 1782402805

कांच बंद होने के कारण गैस बनने से विस्फोट

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करनदीप सिंह क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के साथ बड़नगर पहुंचे और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने कहा- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी में रॉकेट और सुतली बम लगाए गए थे। इसके कांच बंद होने के कारण गैस बनने से विस्फोट जैसी स्थिति बनी। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

बड़नगर में क्यूआरटी ने फ्लैग मार्च किया था।

बड़नगर में क्यूआरटी ने फ्लैग मार्च किया था।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मोहर्रम के जुलूस में हमले का प्रदर्शन, VIDEO

उज्जैन के पास बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन में किए गए विस्फोट का वीडियो सामने आया है। घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है। बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले जुलूस में वैन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया। वैन पर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहराते रहे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments