Last Updated:
सनकुआ धाम में सिंध नदी से संदिग्ध शव मिले से हड़कंप मच गया था अब उस शव की पहचान हो गई है, लेकिन शव के पास से बाइक न मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. अज्ञात शव भिंड जिले के आलमपुर थाना क्षेत्र के ररई गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र चौहान उर्फ किरण चौहान का निकला.
सनकुआ धाम में सिंध नदी से मिले शव की हुई पहचान
दतिया. दतिया जिले के सेवढ़ा स्थित सनकुआ धाम में सिंध नदी से मिले शव की पहचान तो हो गई है, लेकिन अब इस मामले में रहस्य और गहरा गया है. मृतक की जेब से बाइक की चाबी मिलने के बावजूद उसकी बाइक अब तक नहीं मिली है. ऐसे में पुलिस हादसा, आत्महत्या और हत्या तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
सेवढ़ा के सनकुआ धाम स्थित सिंध नदी में 27 जून को मिला अज्ञात शव भिंड जिले के आलमपुर थाना क्षेत्र के ररई गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र चौहान उर्फ किरण चौहान का निकला. शव की पहचान उसके छोटे भाई ने कपड़ों के आधार पर की. परिजनों के अनुसार धर्मेंद्र 23 जून की शाम घर से अपनी प्लेटिना बाइक लेकर निकला था. वह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था. पूरी रात वापस नहीं लौटने पर 24 जून को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई.
कांक्षी मंदिर में खाया था भंडारा
पुलिस जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र ने कांक्षी मंदिर पर भंडारा खाया था. इसके बाद 24 जून की सुबह करीब पांच बजे वह कांक्षी-दबोह मार्ग पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में अपनी बाइक के साथ दिखाई दिया. इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला.
बाइक का नहीं मिला कोई सुराग
तीन दिन बाद उसका शव सेवढ़ा के सनकुआ धाम के पास सिंध नदी में मिला. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शव की जेब से बाइक की चाबी तो बरामद हुई, लेकिन बाइक अब तक गायब है. यही तथ्य पूरे मामले को संदिग्ध बना रहा है.
शव की स्थिति अत्यधिक क्षत-विक्षत होने के कारण पोस्टमार्टम फोरेंसिक विशेषज्ञों की निगरानी में कराया जा रहा है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और बाइक की तलाश के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची और आत्महत्या, हादसा या हत्या सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच जारी है. वहीं अचानक से मौत कई सवाल भी खड़े कर रही है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



