HomeअपराधKetan Murder Case: हाथ में बीयर की बोतल और जुबां पर हैं...

Ketan Murder Case: हाथ में बीयर की बोतल और जुबां पर हैं गालियां, वायरल हुआ सिया का एक नया VIDEO


होमताजा खबरक्राइम

हाथ में बियर की बोतल और जुबां पर हैं गालियां, वायलर हुआ सिया का एक नया वीडियो

Last Updated:

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल का एक कथित पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सिया पब के अंदर हाथ में बियर की बोतल लेकर फोन पर बात करती और गालियां देती नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर 2025 का है.

Zoom

केतन हत्‍याकांड में आरोपी सिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में खबर वायरल हो रहा है.

Siya Viral Video: पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो एक पब का है, जिसमें सिया किसी से फोन पर बात करते दिखाई दे रही हैं. सिया के हाथ में बियर की बोतल है और तेज आवाज में भद्दी गालियां देते हुए किसी से बात कर रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर 2025 का है.

उल्‍लेखनीय है कि इस वीडियो के सामने आने से करीब 24 घंटे पहले सिया की मां ने दावा किया था कि उनकी बेटी ना ही पार्टियों में जाती थी और ना ही वह शराब पीती है. सिया के इस वीडियो ने सिया की मां के दावों की भी पोल खोल दी है. आपको बता दें कि शिया फिलहाल पुलिस की कस्‍टडी में है. उससे उसके ही मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्‍या के मामले में पूछताछ चल रही है.

प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्‍या का है आरोप
वायरल वीडियो में दिख रही सिया गोयल पर अपने ही मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्‍या का आरोप है. आरोप है कि उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया था. अब तक की पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सिया बहाने से केतन को घूमने के लिए लोनावला के लोहागढ़ किले ले गई थी. साजिश के तहत चेतन भी इनके पीछे-पीछे लोहागढ़ किला पहुंच गया था.

किले से धक्‍का देकर केतन की कर दी थी हत्‍या
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए सिया ने अपने प्रेमी चेतन को इशारा किया और फिर जूते के फीते बांधने के बहाने नीचे बैठ गई थी. सिया जैसे ही नीचे बैठी चेतन ने केतन को धक्‍का दे दिया. इस धक्‍के से चेतन किले की दीवार से खाई में गिर गया. इकसे बाद, केतन का शव खाई से बरामद किया गया था. शुरूआती पूछताछ में सिया ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी.

सीसीटीवी फुटेज और कॉलडिटेल से खुली दोनों की पोल
सिया भले ही केतन की मौत को एक हादसा बता रही हो, लेकिन मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस को शंका हुई. इसी शंका के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज और सिया की कॉल डिटेल को खंगालने के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. जिसके बाद, पुलिस ने पहले सिया और फिर उसके प्रेमी चेतन को अरेस्‍ट कर लिया. फिलहाल, दोनों से पूछताछ का सिलसिला जारी है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments