Last Updated:
Morena Crime News: मुरैना शहर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रास्ते में चलती एक महिला के साथ पुलिस थाने के सामने छेड़छाड़ है. महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर चेन और पैसे लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
पुलिस के द्वारा पकड़ा गया आरोपी
मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे में बुधवार रात महज दो घंटे के भीतर लूट, छेड़छाड़ और मारपीट की दो सनसनीखेज वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. सबसे चौंकाने वाली घटना सबलगढ़ थाने के सामने हुई, जहां दंपती को रोककर बदमाशों ने महिला से छेड़छाड़ की, पति की बेरहमी से पिटाई की और मंगलसूत्र व नकदी लूटकर फरार हो गए. हालांकि, वारदात के दौरान गिरा अपना मोबाइल लेने लौटे एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए.
जानकारी के अनुसार पहली वारदात शाम करीब साढ़े सात बजे हुई. जन्मदिन पार्टी में जा रही महिला और उसके देवर को सात-आठ बदमाशों ने घेर लिया. आरोपियों ने देवर की पिटाई कर उसे घायल कर दिया और महिला के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र, कानों की बालियां और करीब 20 हजार रुपये लूट लिए. बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हो गए.
थाने के सामने महिला के साथ छेड़छाड़
करीब डेढ़ घंटे बाद रात नौ बजे दूसरी घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए. थाने के सामने से गुजर रहे दंपती को पांच से अधिक बदमाशों ने रोक लिया. आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की. विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई और महिला का मंगलसूत्र व नकदी लूट ली गई. वारदात के दौरान एक बदमाश का मोबाइल मौके पर गिर गया. महिला ने मोबाइल अपने पास रख लिया. कुछ देर बाद मोबाइल लेने लौटे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे.
शहर में सक्रिय है गिरोह
लगातार हुई दो वारदातों से पूरे शहर में दहशत का माहौल है. पुलिस का मानना है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ हो सकता है. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने के सामने हुई इस वारदात ने पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



