HomeअपराधTaran Taran Murder Case: रूठी पत्नी को मनाने पहुंचा था पति, साले...

Taran Taran Murder Case: रूठी पत्नी को मनाने पहुंचा था पति, साले ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग; बचाने आई भाभी की भी मौत


पंजाब के तरनतारन जिले के संघा गांव में घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया कि दो लोगों की जान चली गई. पत्नी को मनाकर घर ले जाने पहुंचे एक युवक को उसके साले ने कथित तौर पर तेल डालकर आग के हवाले कर दिया. आग की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में झुलसी आरोपी की भाभी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अमृतसर जिले के गांव लोपोके निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है. वहीं दूसरी मृतका की पहचान गांव संघा निवासी गुरजीत कौर के तौर पर हुई है.

पत्नी को मनाने पहुंचा था ससुराल

शुरुआत जांच के अनुसार, लवप्रीत सिंह की पत्नी संदीप कौर किसी पारिवारिक विवाद के बाद नाराज होकर अपने मायके गांव संघा आकर रह रही थी. पत्नी को मनाकर वापस घर ले जाने के लिए लवप्रीत शनिवार को अपने ससुराल पहुंचा था.

इसी दौरान परिवार के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संदीप कौर के भाई साजन सिंह ने गुस्से में आकर लवप्रीत सिंह पर ज्वलनशील तेल डाल दिया और आग लगा दी.

बचाने आई भाभी भी बनी हादसे का शिकार

लवप्रीत सिंह आग की लपटों में घिर गया. इस दौरान साजन सिंह की भाभी गुरजीत कौर उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गई. लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरजीत कौर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

घटना में आरोपी साजन सिंह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई. पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है.

आरोपी के खिलाफ हत्या का केस

सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी साजन सिंह के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी साजन है. उसने पेट्रोल डालकर अपने जीजा लवप्रीत को आग लगा दी, जिससे वह करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गया और उसकी मौत हो गई. और उसको बचाने के लिए जब उसकी भाभी आई तो वह भी उसे हाथ की चपेट में आगे और उसकी भी मौत हो गई है.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर साजन को मुख्य आरोपी बनाया है. उसे दो लोगों की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है.

इस दोहरे मौत कांड के बाद गांव संघा और आसपास के इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है. एक पारिवारिक विवाद ने देखते ही देखते दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments