HomeअपराधAlwar Dacoity Case: अलवर में GST असिस्टेंट कमिश्नर के घर डकैती, परिवार...

Alwar Dacoity Case: अलवर में GST असिस्टेंट कमिश्नर के घर डकैती, परिवार को बंधक बना 20 तोला सोना लूटा


Last Updated:

Alwar Crime News: अलवर के सदर थाना क्षेत्र की शालीमार सोसाइटी में तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के घर में घुसकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मकान की छत पर छिपे बदमाशों ने दरवाजे खुलते ही पूरे परिवार को करीब डेढ़ घंटे तक गन पॉइंट पर बंधक बनाए रखा और उनके साथ मारपीट की. बदमाश महिला के पहने हुए गहनों सहित अलमारी में रखे करीब 20 तोला सोने के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अलवर में GST असिस्टेंट कमिश्नर के घर दिनदहाड़े डकैती, डेढ़ घंटे तक परिवार को बनाया बंधक

Alwar: राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली वारदात सामने आई है. अलवर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबल फाटक के पास स्थित शालीमार आवासीय सोसाइटी में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है. तीन नकाबपोश बदमाशों ने माल एवं सेवा कर (GST) विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के घर को निशाना बनाया. बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने वीआईपी इलाके में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है.

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी वारदात किसी फिल्मी कहानी जैसी थी. हथियारबंद तीनों नकाबपोश बदमाश पहले से ही योजना बनाकर असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के मकान की छत पर जाकर छिपकर बैठ गए थे. जैसे ही सुबह परिवार के सदस्यों ने घर के मुख्य दरवाजे खोले, वैसे ही छत से उतरकर तीनों बदमाश हाथ में पिस्टल और कट्टा लहराते हुए घर के अंदर दाखिल हो गए. बदमाशों ने अंदर घुसते ही असिस्टेंट कमिश्नर, उनकी पत्नी और बच्चों को गन पॉइंट पर ले लिया. बदमाशों ने पूरे परिवार को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा और इस दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट भी की.

अलमारी साफ की और महिला के पहने हुए गहने भी उतरवाए
घर में बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर लूटपाट शुरू कर दी. बदमाशों ने सबसे पहले असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी के शरीर पर पहने हुए सोने के सारे आभूषण जबरन उतरवा लिए. इसके बाद उन्होंने घर की अलमारियों की चाबियां छीनकर उसमें रखे करीब 20 तोला सोने के कीमती आभूषण, भारी मात्रा में नकदी और अन्य कीमती सामान अपने कब्जे में ले लिया. वारदात को पूरी तरह अंजाम देने के बाद बदमाश परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से आसानी से फरार हो गए.

शालीमार सोसाइटी में दहशत का माहौल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
दिनदहाड़े असिस्टेंट कमिश्नर के घर हुई इस भीषण डकैती की खबर से पूरी शालीमार आवासीय सोसाइटी में हड़कंप मच गया और स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने जैसे-तैसे खुद को मुक्त कर पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस आला अधिकारियों और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है. बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पुलिस सोसाइटी के मुख्य द्वारों और आसपास के घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

instagram



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments