Homeट्रैवलमानसून में घूमने का है प्लान? अलवर के झरने और हरियाली बना...

मानसून में घूमने का है प्लान? अलवर के झरने और हरियाली बना देंगे ट्रिप यादगार


Last Updated:

Alwar Famous Monsoon Destination: अगर मानसून में झरनों और प्राकृतिक वादियों का आनंद लेना चाहते हैं तो अलवर बेहतरीन डेस्टिनेशन बनकर उभरा है. अच्छी बारिश के बाद कृष्ण कुंड, गरवा जी झरना, खानपुर मेवान के बेड़ा का बास स्थित रईयन-छनछन झरने, राजगढ़ का अलेवा धाम और कुडरोली महादेव मंदिर के पास बहने वाले झरने पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं. सप्ताहांत पर बड़ी संख्या में परिवार और युवा यहां पहुंचकर मानसून का आनंद ले रहे हैं. हालांकि, तेज बारिश के दौरान पहाड़ी रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है.

मानसून के मौसम में अगर आपका वॉटरफॉल्स में घूमने और नहाने का मन है, तो अलवर में आपको हिल स्टेशन जैसी प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर कई शानदार वॉटरफॉल्स देखने को मिलेंगे. यहां ऊंची पहाड़ियों से गिरते मनमोहक झरने और हरियाली से घिरा मनोहारी वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. अलवर जिले में मानसून में वाटर फॉल में घूमने का मन बना रहे हैं तो तेज बारिश होने के बाद अरावली पहाड़ियां प्राकृतिक स्वर्ग जैसा ‘गरवा जी झरना’ नजर आता है. ऐसे में वीकेंड पर दिल्ली से नजदीक इस मानसून में छुट्टी का आनंद लेना चाहते हैं तो अलवर का गरवा जी झरना’ देखने आ सकते हैं.

HYP 5862226 img20260705wa0012 watermark 05072026 121654 3

बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती देख आप फिदा हो जाएंगे. यह झरना आने वाले पर्यटकों के लिए काफी शांत वातावरण में स्थित है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. यहां पानी की तेज धार चट्टान दर चट्टान नीचे गिरती है, जो देखने में किसी जादुई दृश्य जैसा प्रतीत होता है. ध्यान रहे जब अलवर में तेज बारिश होती है तभी यह झरना अच्छा चलता है.

HYP 5862226 img 20260705 120838 watermark 05072026 121759 4

अलवर शहर स्थित कृष्ण कुंड में मानसून की बारिश के बाद झरना शुरू होते ही पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. झरने का मनमोहक नजारा देखने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए अलवर शहर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने झरने के बीच यादगार पल बिताए. मानसून के दौरान कृष्ण कुंड एक बार फिर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5862226 img 20260705 120820 watermark 05072026 121913 5

अलवर में अच्छी बारिश होते ही मौसम सुहावना हो जाता है और लोग परिवार व दोस्तों के साथ कृष्ण कुंड का रुख करते हैं. मानसून के दौरान यहां बहने वाला झरना लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाता है. कृष्ण कुंड को अलवर का सबसे लोकप्रिय हैपनिंग स्पॉट माना जाता है, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. प्राकृतिक सौंदर्य और ठंडी फुहारों के बीच लोग यादगार पल बिताने का आनंद लेते हैं.

HYP 5862226 img 20260705 121332 watermark 05072026 122009 6

बारिश शुरू होते ही अलवर जिले के खानपुर मेवान क्षेत्र के बेड़ा का बास गांव की पहाड़ियों में स्थित प्राकृतिक रईयन और छनछन झरने जीवंत हो उठते हैं. चारों ओर फैली हरियाली और ऊंची चट्टानों से गिरता पानी यहां आने वाले पर्यटकों को हिल स्टेशन जैसा अहसास कराता है. मानसून के मौसम में यह स्थल प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास आकर्षण बन जाता है. दूर-दूर से लोग यहां प्राकृतिक सौंदर्य और झरनों का आनंद लेने पहुंचते हैं.

HYP 5862226 img 20260705 121347 watermark 05072026 122035 7

मानसून के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक यहां प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने और झरनों का दीदार करने पहुंचते हैं. हरियाली, ठंडी फुहारें और पहाड़ों से गिरता पानी इस जगह को खास आकर्षण बनाते हैं. हालांकि, लगातार बारिश के कारण पहाड़ी रास्ते फिसलन भरे और जोखिमपूर्ण हो सकते हैं. ऐसे में प्रशासन और स्थानीय लोग पर्यटकों से सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील करते हैं.

HYP 5862226 img 20260705 105501 watermark 05072026 122152 8

अलवर जिले के राजगढ़ में स्थित अलेवा धाम झरना भी मानसून में शुरू हो जाता है. इसके अलावा तेज बारिश के बाद कुडरोली में महादेव मंदिर के पास झरने भी शुरू हो जाता है. ऐसे में अगर झरनों का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो अलवर शहर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजगढ़ तहसील का अलेवा धाम एक मनमोहक झरना है जो प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कराता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments