Homeअपराधजंगल के रास्ते शराब तस्करी पर पुलिस का मास्टर स्ट्रोक, 15 लाख...

जंगल के रास्ते शराब तस्करी पर पुलिस का मास्टर स्ट्रोक, 15 लाख कीमती आर्टिका सहित अंग्रेजी शराब जब्त


Last Updated:

शहडोल जिले में धनपुरी पुलिस ने जंगल के रास्ते शराब तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बंदरचुई (खोह) के पास घेराबंदी की, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही तस्कर अपनी लग्जरी आर्टिका कार जंगल में छोड़कर फरार हो गए.

Zoom

शहडोल में जंगल के रास्तों को शराब तस्करी

शहडोल. शहडोल जिले में जंगल के रास्तों को शराब तस्करी का सुरक्षित कॉरिडोर समझने वाले तस्करों के खिलाफ धनपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. लग्जरी आर्टिका कार में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहे तस्कर पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही वाहन को जंगल में छोड़कर फरार हो गए. हालांकि, उनकी जल्दबाजी में छोड़ी गई कार से 179.28 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार सहित करीब 15 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त कर शराब तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है.

जिले की धनपुरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंदरचुई (खोह) स्थित क्रेशर के पास जंगल के रास्ते एक संदिग्ध आर्टिका वाहन को पकड़ा, लावारिस हालत में लग्जरी कार से 179.28 अंग्रेजी शराब जब्त कर कार्रवाई की गई. पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी आर्टिका कार को भी जब्त कर लिया है. वाहन और शराब की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है.

पुलिस को फरार तस्करों की तलाश
मामले में जिला अनूपपुर अमरकंटक थाना क्षेत्र के अज्ञात चालक और वाहन स्वामी बब्बू नायक, के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है. फरार तस्करों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. धनपुरी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है और यह स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है.

पुलिस के अनुसार, जब्त की गई अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की गई आर्टिका कार की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है. मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

धनपुरी पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. जंगल के रास्तों का इस्तेमाल कर तस्करी करने वाले गिरोहों पर विशेष नजर है और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments